{"_id":"1753f8c3b6576c303bf1ff2eeb646c52","slug":"people-from-cold-winds-titurte-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं से ठिठुरते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं से ठिठुरते रहे लोग
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
गर्मी जैसा अहसास कराने वाले मौसम ने शनिवार को अचानक अपना मिजाज बदल दिया। सुबह से ही हल्के बादलों के बीच चल रही शीत लहर ने ठंडक बढ़ा दी। इससे लोग पूरे दिन में ठंड से ठिठुरते रहे।
बताते चलें कि ठंड के मौसम के बावजूद अभी तक दिन में कड़ी धूप रहती थी, लोग हल्की ठंड महसूस करते थे लेकिन शनिवार को सुबह से अचानक ठंड बढ़ गई। दिन में शीत लहर चलने से शाम को ठंड और बढ़ गई। शनिवार को जिले का तापमान अधिकतम 19.6 और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ठिठुरन से बचने के लिए कई जगह दिन में ही लोगों ने अलावा जलाया। मौसम में आई अचानक तब्दीली ने गर्म कपड़ों के विक्रेताओं को राहत दी है। शनिवार को बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई।
पलियाकलां। पूरे दिन सूरज न निकलने से मौसम एक दम ठंडा हो गया वहीं सर्द हवा के झोंकों ने ठंडक और बढ़ा दी। इससे लोग ठिठुर गए। नगर पालिका के अलाव जल रहे हैं, इससे गरीबों और राहगीरों को थोड़ी राहत रही। शाम तक धुंध छाई रही। ठंड का असर बाजार पर भी दिखा। ठंड के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
मझगईं। पछुवा हवा चलने और सूर्य देवता के दर्शन न होने से इलाके में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है लेकिन अभी तक क्षेत्र में कहीं भी अलाव नहीं जले हैं। अलाव न जलने से ग्रामीणों के साथ मजदूरी पेशा लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अलाव जलवाने की मांग की है। लेखपाल शशि तोमर ने बताया कि जल्द अलाव जलवाए जाऐंगे।
गोला गोकर्णनाथ। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। लोग अलाव के सहारे दिन काटने पर मजबूर हुए दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से आम जनजीवन प्रभावित रहा।
ममरी। सर्दी के पूरे सीजन में शनिवार को लोगों को असली ठंडक का अहसास हुआ। अचानक बढ़ी ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। बच्चे और बुजुर्ग रजाइयों में दुबके रहे।
कुकरा। ग्राम प्रधान साहिदा बेगम के पति फजलू रहमान ने कस्बे के चमन चौराहे और बड़े चौराहे सहित प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए।
ठंड की चपेट में आए दो लोग अस्पताल में भर्ती
पलियाकलां। मकर संक्रांति मनाने के साथ ही एकाएक ठंड में हुए इजाफे के चलते लोग इसकी चपेट में आने लगे हैं। शनिवार को चली बर्फीली हवाओं की चपेट में आकर एक नेपाली सहित दो लोग बीमार हो गए। जिनकी हालत गंभीर देख सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
ठंड का प्रकोप बढ़ते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सीएचसी में नेपाल के जिला कैलाली के दैमिक निवासी ललते का 25 वर्षीय पुत्र सुंदर भर्ती कराया गया। परिवार वालों ने बताया कि ठंड लगने से उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे रेलवे स्टेशन से 108 एंबुलेंस द्वारा लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर ग्राम श्रीनगर निवासी 65 वर्षीय रामविलास को भी ठंड लग गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।