{"_id":"190e9719e13c47f16a8194856400a36e","slug":"people-come-on-the-road-against-the-trial-palikadhyksh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष पर मुकदमे के खिलाफ सड़क पर आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष पर मुकदमे के खिलाफ सड़क पर आए लोग
पलियाकलां
Updated Thu, 24 Sep 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलिकाध्यक्ष केबी गुप्ता पर हत्या के मुकदमे के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। इसमें पुरुषों और महिलाओं ने अलग-अलग जुलूस निकाला। पुरुष सीओ कार्यालय पहुंचे तो महिलाएं तहसील। दोनों ने यहां प्रदर्शन और नारेबाजी कर मुकदमे को फर्जी बताकर इसे वापस लेने की मांग का ज्ञापन सीओ और एसडीएम को सौंपा।
पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता पर अहिरान निवासी रमेश चंद्र मिश्रा ने अपने पुत्र योगेश की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा था कि उनकी शिकायत पर पालिकाध्यक्ष के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज हुए थे इसी से रंजिश मानते हुए उन्होंने उनके पुत्र योगेश की हत्या कर इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की है। इस मुकदमे के खिलाफ सैकड़ों लोग बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। इसमें पुरुष और महिलाओं ने अलग-अलग जुलूस निकाला। महिलाओं का नेतृत्व पालिकाध्यक्ष की पत्नी लक्ष्मीदेवी गुप्ता ने किया तो पुरुषों के जुलूस का नेतृत्व केबी गुप्ता के बड़े भाई डॉ. एसबी गुप्ता ने किया। पुरुष सीओ कार्यालय पहुंचे और मुकदमे को झूठा बताते हुए इसके खिलाफ वहां प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने एसपी को संबोधित एक ज्ञापन सीओ रामआसरे सिंह को सौंपा। जिसमें मुकदमे को फर्जी बताते हुए वापस लेने की मांग की गई है। जबकि महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन और नारेबाजी की। उन्होंने यहां एसडीएम पीके सिंह को डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इसमें भी मुकदमे को फर्जी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई। दोनो ज्ञापनों में कहा गया है कि यह मुकदमा पालिकाध्यक्ष के विकास कार्यों से ईर्ष्या और राजनीतिक विरोध का परिणाम है। इसमें मुकदमे की वापसी के साथ उच्चस्तरीय कमेटी से जांच कराने की भी मांग की गई। इस मौके पर अमन गुप्ता, वेदप्रकाश, सुरेश गुप्ता, रामस्वरूप, विनोद गर्ग, पवन गर्ग, बैजनाथ, राजकुमार श्रीवास्तव, रमेश कुमार, सुरेश गुप्ता, संजय गुप्ता, काशीराम, विपिन गुप्ता, शैलेष कुमार, अच्छन अली, संदीप गुप्ता, महेश पटवा, रामकुमार, आशाराम, दयाराम, सुशील कुमार, कमलदीप गुप्ता, राजाराम, पुष्पा गुप्ता, सरोजा, शांति देवी, गीता अग्रवाल, चमेली देवी आदि तमाम महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।