फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   people celebrated the republic day

गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

Wed, 27 Jan 2016 06:30 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 27 Jan 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
people celebrated the republic day
पुलिस लाइंस के प्रांगण में मुख्य अतिथि जिला जज भगवान देव मिश्रे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने भव्य परेड की सलामी ली। परेड में आर्म्स पुलिस, एसएसबी, महिला पुलिस, एनसीसी आदि की टोलियां शामिल रहीं। परेड में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। साथ ही जिले में बेहतरीन काम करने वाले पुलिस कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में में प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने ध्वजारोहण किया। कैप्टन शशिप्रभा वाजपेयी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने ध्वज को सलामी दी। छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

युवराजदत्त महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने ध्वजारोहण किया। श्री गुरुनानक डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. राधा मिश्रा ने, रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज में प्रबंधक डॉ. जनार्दन सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डीआईओएस डॉ. ओपी गुप्ता और सीएमओ डॉ. एसपी सिंह मौजूद रहे। चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज और धर्मसभा इंटर कॉलेज में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी के सेक्टर मुख्यालय प्रांगण में डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने ध्वजारोहण किया। एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति की अध्यक्ष रश्मि वाजपेयी ने और प्रबंधक डॉ. राकेश माथुर ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य डॉ. शिप्रा वाजपेयी ने भारतीय गणतंत्र की विशेषताओं के बारे में बताया। सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य अतिथि डॉ. आरके गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
बीपीएस पब्लिक स्कूल में डॉ. नीलम अवस्थी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उस्मानी डिग्री कॉलेज और उस्मानी इंटर कॉलेज में भी ध्वजारोहण हुआ। केएयूके इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रिजवान उस्मानी ने ध्वजारोहण किया। महंत हरी सिंह निर्मल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य निर्मल शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
सुभाष सेवा समिति ने सुभाष पार्क में गणतंत्र दिवस मनाया। ध्वजारोहण के बाद सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर कुमुदेश शंकर शुक्ला, ओम प्रकाश शर्मा, अशोक ढल, रमेश चंद्र मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, देशराज शुक्ला, रामकृष्ण पुरी आदि मौजूद रहे। मूल निवासी संघ ने गणतंत्र दिवस को अधिकार दिवस के रूप में मनाया। राम प्रकाश गौतम मुख्य अतिथि थे।
भारत निर्माण सेवकों ने पिपरा करमचंद्र में गणतंत्र दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में पॉलिथीन के उन्मूलन पर चर्चा की गई। इस मौके पर एक विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इनरव्हील क्लब ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अध्यक्ष उमा पितरिया की अगुवाई में प्राथमिक विद्यालय महाराजनगर में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर शिल्पी गुप्ता, प्रह्लाद कुमार, रामकुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। बाथम वैश्य धर्मशाला में बाथम वैश्य महासभा ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। सभापति वेद प्रकाश पितरिया ने ध्वजारोहण किया। बेहजम। लक्ष्मण प्रसाद राज महाविद्यालय अल्लीपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष  बंशीधर राज ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार ने गणतंत्र के महत्व को बताया। बच्चें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सिकंद्राबाद। कस्बे के मदरसा रसीदिया बरकातिया में प्रधान प्रतिनिधि कपिल त्रिवेदी, पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक पंकज सिद्धार्थ ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अमेठी मे मदरसा जियाउल कुरान में ध्वजारोहण में मौलाना अब्दुल अजीज, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल माबूद खां उर्फ शहाब ने ध्वजारोहण किया। नीमगांव थाने में एसओ बृजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।   

रजागंज। कस्बा क्षेत्र के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में  प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह, जानकी देवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य  इस्लाम अहमद, अब्दुल कादिर स्मारक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अखिलेश सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुर्तिहा में कौशल किशोर वर्मा तथा प्राथमिक विद्यालय ढखवा में प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed