फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   people celebrate PM MOdi's 70 birthday

हर्षोल्लास से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का 70वां जन्मदिन

Fri, 18 Sep 2020 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
people celebrate PM MOdi's 70 birthday
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गरीब युवती को ट्राईसिकिल देते जिलाध्यक्ष सुनील सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्म दिवस भाजपा कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के चित्र पर तिलक लगाकर केक काटा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय नेता होने के साथ ही प्रधानमंत्री दृढ़ इच्छाशक्ति वाले भी हैं। उनके नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सोमू ने भी विचार रखे। संयोजक अनिल यादव, अनुराग मिश्रा, रचना शुक्ला, संतोष कुमारी, विवेक दीक्षित मौजूद रहे।
महिला मोर्चा ने विभिन्न स्थानों पर फल बांटे तो खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी के कार्यालय पर भी प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान डॉ अभिमन्यु मिश्रा, अरविंद सिंह, अंबरीष सिंह, राजेंद्र मौर्या, प्रशांत त्रिवेदी, सौरभ श्रीवास्तव मौजूद रहे। लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक में जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। अध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने गरीबों को फल बांटे और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

मितौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कार्यकर्ताओं के साथ सीएचसी में मरीजों को फल बांटे। दिनेश कुमार मास्टर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। प्रीतम पुरवा स्थित भाजपा कार्यालय में भाजयुमो नेता आशीष मिश्रा मोनू की अगुवाई में जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान डीएस मौर्य, नगेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, मोनू दीक्षित आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे भाजपाईयों ने मरीजों को फल व तीमारदारों को मास्क बांटे। रामलीला मैदान स्थित पार्टी कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता की मौजूदगी में केक काटकर पीएम मोदी जन्मदिन मनाया गया। रवि शुक्ला, नीरज रस्तोगी, मनोज गुप्ता, सुशील वर्मा, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मैलानी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी पहुंचकर मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर सदस्य अमन शाह, संतोष कुुमार, प्रतिनिधि नबी शेर खां, सुलतानी, भाजपा कार्यकर्ता मंजूलता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
17 लोगों ने किया रक्तदान, मरीजों को बांटे फल
गोला गोकर्णनाथ। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधायक अरविंद गिरि के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर लगा, जिसमें 17 लोगों ने रक्तदान किया।
अधीक्षक डॉ गणेश कुमार, डॉ डीके वर्मा, एके द्विवेदी, लखीमपुर ब्लड बैंक के फार्मासिस्ट संदीप वर्मा मौजूद रहे। गोपाल कृष्ण शुक्ल, धमेंद्र गिरि मोंटी, दिलीप यादव, राहुल भारती, अनुराधा बंसल, राजन साहनी, रामगोपाल आदि ने 17 यूनिट रक्तदान किया। संचालन विश्वनाथ सिंह ने किया। इस मौके पर एसडीएम अखिलेश यादव, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, दीपेंद्र गुप्ता, जरनैल सिंह, हरद्वारीलाल वमा मौजूद रहे।

त्रिलोक मंदिर परिसर में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। धीरज बाजपेई, अंकित मिश्रा, शिवम गुप्ता, शिवम कश्यप, आकाश अवस्थी मौजूद रहे। उधर,अमीरनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा। इस मौके पर विजय मिश्रा, छोटेलाल अर्कवंशी, रजत रस्तोगी, अभिषेक मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed