फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People are surprised by the changing nature of the weather, sometimes sunny, sometimes cloudy

मौसम के बदलते तेवर से लोग हैरान, कभी धूप कभी छाए बादल....

Thu, 27 Jan 2022 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
People are surprised by the changing nature of the weather, sometimes sunny, sometimes cloudy
बांकेगंज में आग तापते दुकानदार। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मौसम के सर्द तेवर अभी ढीले नहीं पड़े हैं, बल्कि बृहस्पतिवार को सुबह से कोहरे की चादर छाई रही। दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन फिर से बादल छा गए। दिन भर चली शीतलहर ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम विभाग ने खीरी के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें कोहरा पड़ने के साथ ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई गई है। साथ ही अगले फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है।
विज्ञापन

तराई में मकर संक्रांति के बाद से मौसम के सर्द तेवरों ने सभी को हैरान किया है। गणतंत्र दिवस पर भी मौसम के सर्द तेवर देखने को मिले थे और शीतलहर से बाहर निकलने वालों को खासी परेशानियां उठानी पड़ी थीं। बृहस्पतिवार को भी सुबह से कोहरा छाया रहा और शीतलहर ने लोगों को घर से निकलना मुश्किल कर दिया। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से शुक्रवार को भी बर्फीली हवा चलेगी। इस दौरान धूप निकल सकती है। शनिवार व रविवार को शीतलहर का प्रकोप रहेगा, लेकिन धूप निकलेगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज में सर्दी का सितम जारी
बांकेगंज। कस्बा में सर्दी का सितम जारी है। कड़कड़ाती ठंड लोगों पर सितम बढ़ा रही है। बुधवार को सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं आई। ठंड बदस्तूर जारी रही। गलन ने लोगों के हाथ बांध दिए। बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहने और तेज सर्द हवाओं के चलने से ठंड में इजाफा होने के साथ गलन बढ़ गई। जिससे जगह-जगह अलाव जालकर लोग तापते नजर आए। वहीं ठंड का असर बाजार पर भी पड़ा है। गलन और ठंड के चलते मार्केट में ग्राहक न होने के कारण दुकानदार भी परेशान हैं। संवाद

हवाएं चलने से ठंडक फिर बढ़ी
अमीरनगर। बृहस्पतिवार की सुबह से सर्द हवाएं चलना शुरू हो गई और पूरा दिन धूप न निकलने से और से ठंडक बढ़ गई। इससे पहले बुधवार को धूप निकलने से लोगों को थोडी राहत मिली थी, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह से ही मौसम खराब हो जाने से फिर ठंड बढ़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed