{"_id":"6505fae54d57d4e0bb0cb864","slug":"pension-and-honor-fund-money-withdrawn-from-accounts-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-5880-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खातों से निकल गया पेंशन और सम्मान निधि का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खातों से निकल गया पेंशन और सम्मान निधि का पैसा
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करने पहुंचे ऐरा के ग्रामीण
लखीमपुर खीरी। एसपी कार्यालय पहुंचे ऐरा निवासी कलावती, बुद्धा, रामा, रामनाथ आदि ग्रामीणों ने डाकघर के खाते से पेंशन और पीएम सम्मान निधि का पैसा जालसाजी से निकाले जाने की शिकायत की। डाकघर में खाता कब खुला और किसने रुपये निकाले ग्रामीणों को इसकी जानकारी नहीं है।
एसपी और डीएम कार्यालय में दिए शिकायतीपत्र में ग्रामीणों ने बताया कि वह सभी पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं। धनराशि आर्यावर्त बैंक शाखा मड़वा में आती है। पेंशन की धनराशि भी इसी खाते में आती है। कुछ समय से धनराशि न आने पर जानकारी की तो रुपया खमरिया डाकघर के खाते में भेजे जाने की बात पता चली।
डाकघर में बताया गया कि रुपया आया था और निकल भी गया। ग्रामीणों का कहना है कि डाकघर में खाता किसने और कब खुलवाया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं। ग्रामीणों ने जालसाजी कर खाता खुलवाने और रुपया निकाले जाने की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।