फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pending files of birth certificates should be disposed of in three days: DM

तीन दिन में निस्तारित की जाएं जन्म प्रमाणपत्र की लंबित फाइलें : डीएम

Mon, 01 Sep 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 01 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pending files of birth certificates should be disposed of in three days: DM
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को एनआईसी से जिले के सभी एसडीएम, बीडीओ और नगर निकायों के ईओ के साथ वर्चुअल संवाद किया। उन्हें निर्देश दिए तीन दिन के अंदर ही जन्म प्रमाणपत्र की लंबित फाइलें निस्तारित करने के लिए विशेष अभियान चलाएं। किसी स्तर पर भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने दो टूक कहा कि आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से आए मामलों की अधिकारी व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें। अधीनस्थों की रिपोर्ट को बिना देखे पोर्टल पर अपलोड न करें। इससे आख्या में न केवल गुणवत्ता आएगी, बल्कि जिम्मेदारी भी स्पष्ट होगी। तहसीलवार जन्म प्रमाणपत्र की लंबित फाइलों पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 15 दिन से अधिक दिन तक फाइलें लंबित न रखी जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जगह चारा-पानी, शेड और चिकित्सीय सुविधा दुरुस्त की जाए। सड़कों पर घूमते गोवंशीय पशु न केवल यातायात में बाधा डालते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। ऐसे में उन्हें सुरक्षित आश्रयों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ को निर्देश दिए कि बरसात के मद्देनजर जलभराव वाले क्षेत्रों में पंपिंग से पानी निकालें। बीडीओ से कहा कि वे प्रतिदिन जनता दर्शन के बाद गांवों में जाएं। शिकायतों के समाधान की क्रॉस चेकिंग वह स्वयं करेंगी।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ता से संवाद अवश्य करें और समाधान की जानकारी दें। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने नगर निकायों को हिदायत दी कि जन सुविधाओं को प्राथमिकता से बेहतर बनाया जाए। बरसात को देखते हुए कचरा निस्तारण, जलभराव और गंदगी की नियमित पड़ताल कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed