{"_id":"66563ffd1336e95f450b4ba7","slug":"pedestrians-kept-wandering-due-to-closure-of-railway-crossing-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-121010-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से भटकते रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से भटकते रहे राहगीर
विज्ञापन
ब्लाक रोड होने पर सड़क पर खड़े ग्रामीण- संवाद
फरधान। कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से सड़क पर निकलने वाले राहगीर भटकते रहे। जिन लोगों को जानकारी नहीं हो पाई वे क्रॉसिंग तक पहुंच गए, उसके बाद वापस हुए। नहर मार्ग से लोग निकले तो कई बार जाम लग गया।
रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के लिए 27 मई की रात से तीन जून की आधी रात तक क्रॉसिंग बंद कर दी गई है। जिसकी वजह से बड़े वाहनों को मनिकापुर तिराहे से मोहम्मदी रोड पर सिकंदराबाद होते गोला की ओर जाने का रूट तय किया गया था। 28 मई की सुबह कई बाइक सवार, साइकिल और टेंपो चालक भटकते नजर आए। जहां से रोड ब्लॉक थी वहां से लौटना पड़ा। वहीं दो सौ मीटर की दूरी तय कर कस्बे में आने वाले राहगीरों, व्यापारियों को किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी।
सकतापुर गांव से गुजरने वाली नहर पर लगा रहा जाम
क्रॉसिंग बंद होने से कार, बाइक और अन्य छोटे वाहनों को सकतापुर होते हुए रेलवे लाइन के किनारे नरदवल पुरवा से निकलना था। सकतापुर रेलवे लाइन के किनारे और नहर पर सड़क संकरी होने से वाहनों का जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन शुरू किया। सकतापुर निवासी अरुण, प्रशांत ने बताया गोला की ओर से कुछ मिनी बस और ट्रैवल बस भी इधर से आने लगी जिसकी वजह दिन में कई बार जाम लगा।