फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... Pebbles Pebbles says Bharat Mata Ki Jai

...कंकड़- कंकड़ भारत माता की जय कहते हैं

Tue, 19 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ।
ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ। Updated Tue, 19 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
 ... Pebbles Pebbles says Bharat Mata Ki Jai
चैती मेला - फोटो : अमर उजाला
चैती मेला के सांस्कृतिक मंच में बाल कवियों ने बहाई काव्य की रसधार 
विज्ञापन

चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर चिल्ड्रेन वेल फेयर सोसायटी द्वारा बाल कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान बाल कवियों ने बाल कवियों ने अपने काव्य की रसधार में सभी को खूब भिगोया।
चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर अरविंद पांडे की अध्यक्षता में हुए बाल कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर आरपी डींगर और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत पालिकाध्यक्ष ने एक झोली में फूल खिले हैं, एक झोली में कांटे रे, भजन गाकर की।
रजत कनौजिया ने वीर रस पर यूं कहा-
आंधी उठती है उस दिन और गीत हवा में बहते हैं, 
कंकड़ कंकड़ उस दिन भारत माता की जय कहते हैं। 
अनामिका अवस्थी ने कहा-
मां तो अपने बेटों पर सर्वस्व लुटाती रहती है,
बेटे ने क्या कितना खाया सबका हिसाब वह रखती है। 
मृदुल प्रकाश अग्निहोत्री ने यूं कहा-
इस देश के नेता निकम्मे हुए, सब बेच स्वदेश की शान रहे। 
यदि मौका मिला तुम्हें भी कहीं, ये बेच ही डालेंगे ध्यान रहे।। 
दीपक गुप्ता ने कहा-
दरिया पार करने पे किनारा मिल गया, नहीं मिला चंदा तो सितारा मिल गया। 
जिंदगी कुर्बान कर दी उस कलाम ने, तिरंगे पर कफन रूप में तिरंगा उन्हें प्यारा मिल गया।
शशांक फतेहपुरी ने कहा-
इस बार अगर रण होता है तो पाकिस्तान नहीं होगा।
ढेरों में रुण्ड जमा होंगे, जीवित इंसान नहीं होगा।।
संगम गुप्ता ने कहा-
संकट का है समय आपसी मतभेदों की खांठ्र भर दो, 
उठो जवानों, तन, मन, धन माता के चरणों में धर दो।
हितेश पांडे ने कहा-
चलेंगी जब तलक सांसे मोहब्बत कम नहीं होगी।
तुम्हारी याद में मेरी ये आंखे नम नहीं होगी।। 
जीशान अहमद ने कहा-
और हम मुसर्रफ के डाले हुए टुकड़े और पाली तालिबान के लिए लड़ते रहें
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा-
सोयी है ये राज्य व्यवस्था, मुंह पर पानी डालो।
इस मौके पर शहाना राईन, काशी विश्वनाथ तिवारी, सुशील गिरि, राजेश गिरि, प्रेमा पाण्डे, हेमू शुक्ला, गोपाल स्वरूप मिश्र, ओमप्रकाश गुप्ता, अजय वर्मा, मोहित गिरि, अमित श्रीवास्तव, वैभव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चैती मेला में आज
नगर के ऐतिहासिक चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर श्रीकृष्ण मनोहारी कला केंद्र का कार्यक्रम रात्रि आठ बजे से। वहीं गायन प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग का ऑडीसन लखीमपुर रोड स्थित नगर पालिका परिषद के सभागार में दोपहर 11 बजे से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed