फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pcpedi bridge pier construction expected to surge

पचपेंड़ी घाट पुल निर्माण की उम्मीद जागी

Tue, 26 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन। Updated Tue, 26 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pcpedi bridge pier construction expected to surge
pull - फोटो : amar ujala
विश्व बैंक से पैसा मिलने के बाद बन सकता है पुल
विज्ञापन

पुल बनने के बाद जग जाएगी क्षेत्र की किस्मत 

प्रदेश सरकार ने विश्व बैंक से पचपेड़ी घाट पुल तथा सड़कों के लिए पैसा मांगा हैं, जिससे एक बार फिर पुल निर्माण की उम्मीद जाग गई है।  जुलाई और अगस्त माह में पैसा मिलने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। पुल बनने से निघासन के अलावा पलिया तहसील की भी किस्मत जाग जाएगी। 
भारत नेपाल सीमा को जोड़ने वाले बेलरायां पनवारी मार्ग पर पचपेंड़ी घाट पुल बनने के लिए कई बार सर्वे हुआ है। चुनाव के दौरान उम्मीदवारों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। सपा सरकार ने पुल बनने के लिए विश्वबैंक से तीन हजार करोड़ रुपये की मांग की है। प्रदेश सरकार और विश्व बैंक के अधिकारियों के बीच दो बार वार्ता भी हो चुकी है। विश्व बैंक और प्रदेश सरकार की टीमें सर्वे करने के लिए पचपेंडी घाट आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

--
पुल बनने से यह होगा फायदा 
पचपेंडी घाट पर पुल बनने से शारदा नदी के कटान से प्रभावित हो रही करोड़ों की वन संपदा, हजारों हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि बाढ़ आने से बच जाएगी। इसके अलावा जिला मुख्यालय सीधे नेपाल से जुड़ जाएगा। दूरी कम होने से क्षेत्र वासियों का अधिक धन खर्च भी नहीं होगा और समय की भी बचत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन गांवों को सबसे अधिक मिलेगा फायदा 
पुल बनने से सबसे अधिक फायदा सर्वासेंटर, चकलुआ, बबुरी समेत तीन दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों को मिलेेेगा। 
--
पलिया की भी होगी दूरी कम 
जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए पलिया वासियों को भी सुगमता मिलेेगी। उनको भीरा बिजुआ होते हुए जिला मुख्यालय जाने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी। 
--
क्या कहते हैं प्रधान 
अदलाबाद प्रधान छोटेलाल यादव, बिनौरा प्रधान के पति नुरूल हसन, जिला पंचायत सदस्य माजिद अली, गंगाबेहड़ प्रधान रामकुमार मौर्य आदि ने बताया कि पुल बनने से दुधवा टाइगर रिर्जव जोन की दूरी कम होगी। साथ ही बाढ़ से प्रभावित हो रही कृषि योग्य भूमि की भी बचत होगी। 
--
पचपेंड़ी घाट के पुल के लिए लोकसभा और विधायक होने के दौरान कई बार सवाल उठाया और पुल बनवाने की मांग की पर प्रदेश सरकार की कानों पर जूं नहीं रेंगी। 
-अजय मिश्र टेनी सांसद 
--
उपचुनाव जीतने के बाद पुल के मुद्दे के अलावा अत्यंत जीर्ण शीर्ण हुए बंधा, ढखेरवा से गजियापुर मार्ग की मरमम्त, निघासन से ढखेरवा मार्ग का चौड़ीकरण करवाया है। पुल बनवाने के लिए कई बार सीएम से मिल चुका हूं। 

-केजी पटेल, विधायक, निघासन विधानसभा क्षेत्र।
--
जिला पंचायत सदस्य होने के बाद भी लोकनिर्माण और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव से मिलकर पुल बनवाने के लिए अथक प्रयास किया है। तिकुनियां में पुल निर्माण की घोषणा भी शिवपाल सिंह यादव ने की थी। शीघ्र ही पुल का निर्माण चालू होगा। मैं कोई चुनाव नहीं लड़ने जा रहा हूं। क्षेत्र की समस्याओं के लिए लड़ना मेरा धर्म है। 
-राजीव गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed