फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PCF missing a center on the other had just banner

पीसीएफ का एक सेंटर गायब तो दूसरे पर सिर्फ बैनर मिला

Sun, 03 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 03 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
PCF missing a center on the other had just banner
आदेश का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने खुद पकड़ा आदेश का उल्लंघन, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

 पीसीएफ का एक सेंटर गायब तो दूसरे पर सिर्फ बैनर मिला
आधे अधूरे मिले गेहूं सेंटर, रविवार से व्यवस्था सुधारने का आदेश

डीएम आकाश दीप के निर्देश बाद भी गेहूं खरीद सेंटर नहीं खुल पाए। शनिवार को अमर उजाला में छपी खबर पर डीएम ने चेकिंग की तो हकीकत उनके सामने आ गए। पीसीएफ का लखपेड़ागंज में सेंटर तक नहीं बना था, जबकि धौरहरा के लालजीपुरवा में इसी एजेंसी के सेंटर पर सिर्फ बैनर टंगा मिला। इस पर डीएम खफा हो गए और उन्होंने डिप्टी आरएमओ से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि हर हाल में रविवार से सभी सेंटर खुल जाएं।

डीएम सबसे पहले किसान सेवा समिति लखपेड़ागंज बेड़नापुर विकासखंड नकहा पहुंचे, जहां न तो बैनर लगा था और न ही कांटा। इतना ही नहीं मौके पर केंद्र प्रभारी मौके तक नहीं मिले, जिस पर वह खफा हो गए और स्पष्टीकरण मांगने के साथ कार्यवाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम धौरहरा में पीसीएफ के लालजीपुरवा स्थित केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां बैनर लगा मिला, लेकिन न तो कांटा था और न ही सेंटर इंचार्ज मिले। सिर्फ बैनर लगाकर सेंटर बना दिए जाने पर डीएम ने इसे अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए प्रभारी डिप्टी आरएमओ अर्जुन प्रसाद पाठक का स्पष्टीकरण तलब करने को कहा। उन्होंने कहा कि गेहूं क्रय केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं, जिससे दूरदराज से आने वाले किसान बंधुओं को क्रय केंद्रों पर कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्हें पेयजल बैठने हेतु छायादार स्थान आदि अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार शिथिलता या लापरवाही केंद्रों पर मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed