फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Payment stopped after complaint of irregularities in road construction

Lakhimpur Kheri News: सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत के बाद रोका भुगतान

Tue, 05 Aug 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Payment stopped after complaint of irregularities in road construction
पलियाकलां। सड़क निर्माण में लगातार मिल रहीं गड़बड़ी की शिकायतों के बाद ईओ ने ठेकेदारों को नोटिस जारी कर उसका भुगतान रोक दिया है। इस संबंध में अफसरों के साथ पालिका अध्यक्ष ने मौके का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


नगर पालिका में सड़कों के निर्माण व सामान की खरीदारी करने में घोटाले की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसी क्रम में पलिया विधायक रोमी साहनी ने भी जेई से वार्ता कर नाराजगी जताई थी। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने नगर पालिका में आयोजित बैठक में कहा कि जिन सड़कों की शिकायतें आ रहीं हैं, उनका खुद स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें आरोपों की पुष्टि होने पर ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के बाद उनका भुगतान रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका व पांडेय बाबा सड़क का निर्माण कराने वाले ठेकेदारों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

ईओ विजय बहादुर यादव ने बताया कि जांच के बाद ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। बाकी नगर पालिका के सामानों की खरीदारी जैम पोर्टल से होती है। शिकायतों की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed