{"_id":"64b589980d26a36a410c2d44","slug":"patients-will-be-searched-door-to-door-in-dastak-campaign-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-1667-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दस्तक अभियान में घर-घर खोजे जाएंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दस्तक अभियान में घर-घर खोजे जाएंगे मरीज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विशेष संचारी रोग अभियान के साथ सोमवार से दस्तक अभियान का भी आगाज हो गया। इसमें आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मरीजों की सूची तैयार करेंगी। सूची एएनएम के माध्यम से सीएचसी एवं पीएचसी अधीक्षक को भेजी जाएगी। फिर उन्हें इलाज मुहैया कराया जाएगा।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाला दस्तक अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। यदि किसी को एक सप्ताह से अधिक समय से खांसी आने की शिकायत होगी तो उसकी टीबी की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा बुखार के मरीजों के साथ कुपोषित बच्चों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर सूची बनाई जाएगी।
टीकाकरण के लिए भी किया जाएगा जागरूक
अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीका लगवाने के प्रति अभिभावकों को जागरूक करेंगे। भ्रांतियों के कारण कुछ लोग बच्चों का टीकाकरण नहीं कराते हैं। उन्हें बताया जाएगा कि टीकाकरण कराने से बच्चे एक दो नहीं, बल्कि कई बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन
गर्भवतियों की ली जाएगी जानकारी
दस्तक अभियान में गर्भवतियों की जानकारी ली जाएगी। इस दौरान महिला का टीकाकरण कार्ड बना है कि नहीं, टीके लग रहे हैं कि नहीं, इसकी भी जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा गर्भवती का प्रसव सरकारी अस्पतालों कराने के लिए परिजनों को जागरूक किया जाएगा।