फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Patient and his wife die in collision between ambulance and container

Lakhimpur Kheri News: एंबुलेंस और कंटेनर की टक्कर में मरीज और उनकी पत्नी की मौत

Sat, 17 Oct 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 17 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Patient and his wife die in collision between ambulance and container
फरधान/ओयल (खीरी)। गोला सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाए जा रहे मरीज और उनकी पत्नी की शुक्रवार दोपहर एंबुलेंस और कंटेनर की टक्कर में मौत हो गई। लखीमपुर-गोला मार्ग पर ढसरापुर चौराहे के पास टक्कर के बाद एंबुलेंस सड़क किनारे खाई में जा घुसी, जबकि कंटेनर पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में एंबुलेंस के मेडिकल टेक्नीशियन (एमटी) और चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक को लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

जलालपुर निवासी इंद्रपाल जोशी (60) को गोला सीएचसी से 108 एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। उनकी पत्नी मीना देवी (55) भी साथ थीं। फरधान थाना क्षेत्र में ढसरापुर चौराहे के पास एंबुलेंस की कंटेनर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एंबुलेंस खाई में जा घुसी और कंटेनर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में इंद्रपाल और मीना देवी के अलावा एंबुलेंस के एमटी दीपक कुमार (35) पुत्र पटवारी लाला निवासी कोरैयाखुर्द, शेरामऊ और चालक पुष्पेंद्र (32) पुत्र राजकुमार निवासी सूरजपुर सिवाई, जिला हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर फरधान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित वाजपेई और थाना प्रभारी निराला तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायलों को बाहर निकलवाकर दूसरी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान इंद्रपाल और मीना देवी की मौत हो गई। चालक पुष्पेंद्र के पैर की हड्डी टूटने से उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया था। पति-पत्नी की मौत की सूचना है। दुर्घटना में शामिल कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed