फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Passengers kept wandering due to lack of vehicles

Lakhimpur Kheri News: वाहनों की कमी से भटकते रहे यात्री

Sun, 12 May 2024 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Passengers kept wandering due to lack of vehicles
राजापुर मंडी में खड़ी चुनाव के लिए अधिकृत की गई बसें। संवाद
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव के चलते करीब चार हजार छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। बसों के साथ छोटे सवारी वाहन जिले की सड़कों से हट गए तो यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। सीतापुर, गोला रूट को छोड़कर लगभग सभी मार्गों पर सवारियों का संकट रहा। लोगों को अपने घर जाने के लिए घंटों वाहनों का इंतजार करना पड़ा। सड़कों से वाहन कम होने पर पूरे दिन यात्री सिर पर बोझ उठाए भटकते रहे।
विज्ञापन

खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होना है। शुक्रवार से वाहनों को अधिग्रहण करने की शुरू हुई प्रक्रिया शनिवार तक चली। छोटे वाहनों को जीआईसी मैदान, बसों को मंडी, विलोबी हाल, पुलिस लाइन व माल वाहन को आईटीआई परिसर में खड़ा कराया गया है। वाहनों का अधिग्रहण होने के बाद शनिवार सुबह से मैंगलगंज, निघासन, पलिया, फूलबेहड़, लहरपुर, धौरहरा आदि मार्गों पर यातायात की समस्या गहरा गई। वाहनों की संख्या कम होने पर राजापुर चौराहा, एलआरपी चौराहा, मेला मैदान, पलिया बस अड्डा, लालपुर बैरियर आदि जगह यात्री वाहनों के इंतजार में खड़े नजर आए।
विज्ञापन


चुनाव में लगे वाहन
बस- 830
हल्के वाहन- 850
डीसीएम- 160
पिकअप- 140
माल वाहनों- 300

ट्रेन और अनुबंधित बसों से रही थोड़ी राहत
लखनऊ-गोला मार्ग के यात्रियों को राहत रही। लखीमपुर डिपो की अनुबंधित बसें हैं, जो चुनाव में नहीं लगी हैं। ऐसे में यह बसें पूरे दिन सड़कों पर फर्राटा भरती रहीं और यात्रियों को साधन मिलता रहा। इतना ही नहीं ट्रेन में भी बड़ी संख्या में यात्रियों का सफर आसान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग

लखनऊ से तो जैसे-तैसे आ गया, लेकिन अपने घर ईसानगर जाने के लिए कोई भी साधन नहीं मिल रहा है। काफी देर से वाहन का इंतजार कर रहे है। एक वाहन एक निकला था, उसमें सवारियां फुल थीं। -आरिफ, ईसानगर


मुझे अपने घर खमरिया जाना है, लेकिन कोई भी साधन नहीं मिल रहा है। काफी देर तक राजापुर चौराहे पर वाहनों का इंतजार करते रहा। अगर वाहन नहीं मिलता है तो घर कैसे जा पाएंगे। -रामसिंह, खमरिया


लोकसभा चुनाव के लिए वाहनों को अधिग्रहीत किया गया है। नोटिस जारी करने के बाद जो वाहन उपलब्ध नहीं हुए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वाहन अधिग्रहीत होने से चुनाव तक यातायात की समस्या रहेगी। समस्या का समाधान 14 मई के बाद संभव है। ऐसे में बहुत जरूरी हो तभी बस से यात्रा के लिए निकलें। -आलोक कुमार, एआरटीओ

राजापुर मंडी में खड़ी चुनाव के लिए अधिकृत की गई बसें। संवाद

राजापुर मंडी में खड़ी चुनाव के लिए अधिकृत की गई बसें। संवाद

राजापुर मंडी में खड़ी चुनाव के लिए अधिकृत की गई बसें। संवाद

राजापुर मंडी में खड़ी चुनाव के लिए अधिकृत की गई बसें। संवाद

राजापुर मंडी में खड़ी चुनाव के लिए अधिकृत की गई बसें। संवाद

राजापुर मंडी में खड़ी चुनाव के लिए अधिकृत की गई बसें। संवाद

राजापुर मंडी में खड़ी चुनाव के लिए अधिकृत की गई बसें। संवाद

राजापुर मंडी में खड़ी चुनाव के लिए अधिकृत की गई बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed