{"_id":"683f39e9bd9069168e0b0976","slug":"passengers-increased-in-the-second-round-of-aishbagh-new-delhi-summer-special-lakhimpur-news-c-120-sbly1019-147323-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ऐशबाग-नई दिल्ली समर स्पेशल के दूसरे फेरे में बढ़े यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ऐशबाग-नई दिल्ली समर स्पेशल के दूसरे फेरे में बढ़े यात्री
Tue, 03 Jun 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
समर स्पेशल ट्रेनफाइल फोटो
मैलानी। ऐशबाग-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन के दूसरे फेरे में यात्रियों की संख्या पहले की अपेक्षा बढ़ी है। इस बार लखीमपुर से 60 आरक्षित यात्रियों ने ट्रेन में यात्रा की।
रेलवे ने ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन नंबर 04050/04049 नई दिल्ली-ऐशबाग-नई दिल्ली का संचालन 15 फेरों के लिए किया है। ट्रेन नंबर 04050 नई दिल्ली-ऐशबाग 25 मई से 13 जुलाई तक नई दिल्ली से प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और ट्रेन नंबर 04049 ऐशबाग-नई दिल्ली 26 मई से 14 जुलाई तक ऐशबाग से प्रत्येक शनिवार, सोमवार को संचालित होगी।
ट्रेन नंबर 4049 में सोमवार को दूसरे फेरे में लखीमपुर से 60, गोला से 30 और सीतापुर से 30 यात्रियों ने आरक्षित टिकट लेकर यात्रा की, जबकि पहले फेरे में लखीमपुर से 41, गोला से 23, मैलानी से 23 और सीतापुर से 12 आरक्षित यात्रियों ने यात्रा की थी। रविवार को दूसरा फेरा लेकर आई ट्रेन नंबर 04050 नई दिल्ली-ऐशबाग में लखीमपुर के 60 और गोला के 40 आरक्षित यात्रियों ने यात्रा की।