फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pass the exam and get one thousand scholarship every month

परीक्षा पास करें और हर माह पाएं एक हजार की छात्रवृत्ति

Mon, 07 Mar 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pass the exam and get one thousand scholarship every month
- फोटो : Social Media
चार वर्ष तक हर साल मिलेगा 12 हजार का वजीफा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिले के माध्यमिक एवं बेसिक विभाग के सरकारी एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में करीब एक लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सरकारी से लेकर निजी स्कूलों में तमाम छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनके घर की माली हालात ठीक नहीं है। ऐसे छात्र-छात्राएं अपनी मेहनत के बलबूते हर माह एक हजार रुपये का वजीफा प्राप्त कर सकते हैं।
कक्षा आठ में पढ़ रहे मेधावियों के पास चार साल तक हर माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति पाने का अवसर है। इसके लिए छात्रों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति की परीक्षा देनी होगी, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को कक्षा-12 तक 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्रवृत्ति योजना के तहत वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिनके अभिभावकों की सालाना आय डेढ़ लाख रुपये तक है। आवेदन के साथ ही छात्रों को आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। आरक्षण प्रमाण पत्र न होने पर छात्र सामान्य श्रेणी का माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे में हल करने होंगे 180 प्रश्न
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को ईएनटीडीएटीएडॉटसीओडॉटइन पर जाकर आवेदन करना होगा। परीक्षा में तर्कशक्ति के 90 और विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन विषय के भी 90 प्रश्न हल करने होंगे। कुल 180 प्रश्न हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद परीक्षा की तारीख, समय व स्थान घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed