फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Parents and many organizations united against private school operators

निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ अभिभावक एवं कई संगठन एकजुट

Wed, 02 Sep 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Parents and many organizations united against private school operators
लखीमपुर खीरी। कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे अभिभावक निजी स्कूल संचालकों की मनमानी के खिलाफ एकजुट हैं। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर लॉकडाउन के समय का शुल्क माफ और उसके बाद तीन माह का शुल्क आधा करने की मांग की। ज्ञापन लेकर डीएम ने अभिभावकों को शुल्क प्रकरण पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा एवं डीआईओएस हयात अली अंसारी की मौजूदगी में फीस माफी को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में हुई अभिभावक और स्कूल संचालकों की बैठक बेनतीजा रही थी। स्कूल संचालकों ने अभिभावकों की मांग पर विचार करने की बात कही थी। लेकिन कई दिन बीतने के बाद अभी तक कोई जवाब नहीं दिया। अभिभावकों की इस मांग को लेकर सामाजिक एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी भी समर्थन में आ गाए। मंगलवार को सभी लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम अभिभावकों के साथ हैं, क्योंकि यह लड़ाई अभिभावकों की है न कि किसी दल की। अभिभावक संघ से संजीव त्रिपाठी, ब्रजेश मिश्रा, अजय पांडे, सभासद राहुल मिश्रा, मुकेश मिश्रा, इम्तियाज खान, रितेश अग्रवाल, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष घनश्याम अग्निहोत्री, महामंत्री विजय प्रताप सिंह, भारत विकास परिषद के अनिल शुक्ला, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के राजेंद्र प्रसाद पुष्कर, डॉ. अनिल दुबे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed