फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pantoon bridge of Pachpedi Ghat closed... now pedestrians will have to face 60 kilometer journey

Lakhimpur Kheri News: पचपेड़ी घाट का पैंटून पुल बंद...अब राहगीर झेलेंगे 60 किलोमीटर का फेर

Sun, 16 Jun 2024 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Pantoon bridge of Pachpedi Ghat closed... now pedestrians will have to face 60 kilometer journey
फूलबेहड़ में शारदा नदी का कछुआ पुल।संवाद
महेवागंज/फूलबेहड़। पचपेड़ी घाट का पैंटून पुल शनिवार को राहगीरों के लिए बंद हो गया है। अब सौ से भी अधिक गांवों की दो लाख की आबादी को चार माह तक 60 किलोमीटर की दूरी तय कर निघासन वाया ढखेरवा चौराहा होकर लखीमपुर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

निघासन से लखीमपुर जाने वाले रास्ते में अदलाबाद से पिपरा गूम तक सात किमी के क्षेत्र में शारदा नदी की रेत ही रेत है। रेत में कच्चे रास्ते से होकर हर दिन हजारों राहगीर निकलते हैं। नेपाल सीमा के करीबी इलाकों तिकुनिया, बेलरायां, सिंगाही, डॉगा, निघासन, रकेहटी, मिर्जागंज, बिनौरा, सोठियाना और अदलाबाद सहित करीब सौ से भी अधिक गांवों के लोगों को इस लंबे रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

13 मई को हुई बरसात के बाद से ही पचपेड़ी घाट से आवागमन बाधित हो गया था। एक सप्ताह बाद रास्ता फिर से चालू हो गया था, लेकिन 25 मई से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद से पैंटून पुल बंद है। अब ये नवंबर माह में फिर से चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed