फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panic among villagers due to fire incidents in Lakhimpur Kheri village

UP: लखीमपुर खीरी के इस गांव में कभी घर तो कभी फसल में लग रही आग, 30 दिन से दहशत में ग्रामीण

Sun, 21 Apr 2024 04:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Apr 2024 04:40 PM IST
सार

मऊ दाउदपुर गांव में कभी घर तो कभी फसल में अचानक आग लग रही है। अब तक आग की 10 घटनाएं हो चुकी हैं। किसी भी घटना का कारण पता नहीं चल सका है। इससे ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं।

विज्ञापन
Panic among villagers due to fire incidents in Lakhimpur Kheri village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फरधान क्षेत्र के मऊ दाउदपुर गांव में 30 दिन में ताबड़तोड़ आग की घटनाएं हुईं हैं। आधी रात के बाद या सुबह में कभी घर तो कभी फसल में अचानक आग लग रहा है। आग की 10 घटनाएं हो चुकी हैं। इससे ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने घरों व फसलों में आग लगाए जाने का शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। ग्रामीण अपने घरों को सुरक्षित नहीं समझ रहे हैं। एक भी घटना में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


ग्रामीण दिन-रात घरों और फसलों की रखवाली करने के लिए मजबूर हैं। बावजूद इसके दिन या रात में घरों में बारी-बारी से आग लग रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जरूर कोई आग लगा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा, बाद में उसे छोड़ दिया। पुलिस ने गांव में सुरक्षा समिति गठित की है।
विज्ञापन


ये घटनाएं हो चुकी हैं अब तक
21 मार्च- ओमप्रकाश का करीब आधा एकड़ गन्ना जल गया। 
23 मार्च- जगदीश का पुआल और जानवरों के बांधने का बाड़ा जल गया।
28 मार्च- रामसागर का पुआल और सरसों की पिलंजी का ढेर में आग लगी।
30 मार्च- देवी दयाल की गन्ना की फसल में आग लगी। 
31 मार्च- मनोज का पुआल में आग लगी। 
10 अप्रैल- सोबरन लाल के जानवरों को बांधने के बाड़े में किसी ने आग लगा दी। 
14 अप्रैल- विनय वर्मा के घर में आग लगी और हजारों का सामान जल गया।                                                             
15 अप्रैल- युवराज और ग्राम प्रधान मुनेन्द्र वर्मा का झोपड़ियो में आग लगी
17 अप्रैल- जुगुल किशोर के घर में आग लगी, लकड़ी, झोपड़ी में रखे कृषि यंत्र जले।
19 अप्रैल- भुवनेश्वर वर्मा के घर में रात तीन बजे आग लगी।

अग्निकांड पीड़ित मुनेन्द्र, सियाराम, भुवनेश्वर का कहना है कि आग लगने की घटनाएं जब भी हुई हैं, सभी आधी रात के बाद या सुबह के समय हुईं। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। आग लगने वाले स्थानों पर कोई ज्वलनशील वस्तु भी नहीं होती है, फिर भी आग अपने आप लग जाती है। 

इससे प्रतीत हो रहा है कि आग लगाई जा रही है। पीड़ितों ने गांव के एक संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ थाने में शिकायत भी की। पुलिस ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को खुद पहरा लगाने की हिदायत देते हुए पल्ला झाड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था, लेकिन बिना कार्रवाई छोड़ दिया।

एसओ बोले- गांव में करा रहे निगरानी
फरधान थाने के एसओ कौशल किशोर ने बताया गांव में एक सुरक्षा समिति गठित की गई है। तीन-तीन घंटे की ड्यूटी कराई जा रही है। ग्रामीणों की मौखिक शिकायत पर एक व्यक्ति को थाने लाए थे, वह मानसिक मंदित लग रहा था, इसलिए छोड़ दिया। आग घरों और खेतों में लग रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस गांव में बराबर निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed