Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panchyat chunav

एक ही चरण में पंचायत चुनाव की तैयारी

Sun, 28 Feb 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
panchyat chunav
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक ही चरण (एक दिन) में कराने के संकेत निर्वाचन आयोग ने दिए हैं, जिसके लिए कर्मचारियों की संख्या कम पड़ रही है। कर्मचारियों की कमी का मामला सामने आने पर निर्वाचन आयोग ने संविदा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के आदेश दिए हैैं, जिसके लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने संबंधित विभागों को संविदा कर्मचारियों की फीडिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 1549 मतदान केंद्रों पर 4502 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर 25,61,211 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी सहित कुल चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जनपद में राज्य कर्मचारियों की कुल संख्या 24,487 है, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी समेत चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारी शामिल हैं। खासकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से दूर ही रखा जाता है। मतदेय स्थलों के हिसाब से पोलिंग पार्टियों में करीब 20 हजार कर्मचारी लगेंगे। पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी 4200 से 4800 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को ही दी जा सकती है। ऐसे ही मतदान अधिकारी प्रथम के लिए तृतीय श्रेणी कर्मी और मतदान अधिकारी द्वितीय में महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। ड्यूटी लगने के बाद तमाम कर्मचारी विभिन्न कारणों का हवाला देकर ड्यूटी कटवाने का प्रयास भी करेंगे। जबकि चुनाव कराने के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं और निगरानी के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पहले दो या चार चरणों में चुनाव कराए जाने से कर्मचारियों की कमी नहीं पड़ती थी, लेकिन इस बार एक चरण में ही सभी 4502 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा। लिहाजा अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी के लिए आवश्यक संसाधनों के साथ ही कर्मचारियों को जुटाने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

-
संविदा कर्मियों का डाटा फीडिंग कराया जा रहा है। रोजगार सेवक, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी वर्कर आदि कर्मियों को पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगाया जा सकता है। संविदा कर्मियों का डेटा फीड होने के बाद कर्मचारियों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरविंद कुमार, सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed