{"_id":"6133b35e8ebc3e17183ee022","slug":"panchayat-sahayak-lakhimpur-news-bly4585401181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायकों की भर्ती में घांधली की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायकों की भर्ती में घांधली की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली। ग्राम पंचायतों में होने वाली पंचायत सहायक/ अकांउटेंट-कम-डाटा इंट्री पद के लिए हो रही भर्ती में धांधली का संज्ञान लेते हुए बीडीओ मितौली ने ब्लॉक की सभी 91 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर जांच आख्या तलब की है।
मितौली ब्लॉक की कुल 91 ग्राम पंचायतों में से 13 ग्राम पंचायतों ढखियाकुस्तौल, सेमरावां, परसेहरा, दरीनगरा, सरेली, मुरासा, शिवराजपुर, चौगानपुर, धनपुर, चटौरा,अवगावां, डहर, सेमराग्रंट में चयन प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने असंतोष जताते हुए मितौली ब्लॉक कार्यालय सहित जिले के उच्चाधिकारियों से शिकायतें की थीं। इस खबर को अमर उजाला ने ‘फर्जी अंकपत्र लगाने का आरोप, कोविड प्रमाण पत्र पर भी उठे सवाल’ नामक शीर्षक से छापा था। जिसे संज्ञान में लेते हुए बीडीओ मितौली चंदनदेव देव पांडे ने सभी 91 ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें उमेश कौशल सहायक विकास अधिकारी, प्रेम कुमार सहायक विकास अधिकारी(समाज कल्याण) सुरेंद्र पाल एडीओ पंचायत, मुन्नालाल एडीओ एसटी को क्रमश: ग्राम पंचायतों की सूची देकर जांच रिपोर्ट तलब की है।
बीडीओ चंदनदेव देव पांडे ने बताया की सहायक पंचायतों की नियुक्ति में शासन के अनुरूप ही भर्ती प्रक्रिया कराई गई है। फिर भी शिकायतों के आधार पर वरीयता क्रम में जांच करा कर पारदर्शिता का ध्यान रखा जाएगा। विकासखंड मितौली की सभी 91 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 1794 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। जिनमें ग्राम पंचायत सचिवों ने गांव में खुली बैठक कर भर्ती प्रक्रिया की है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद