फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panchayat elections: Lakhimpur Kheri has nine members of women groups

पंचायत चुनाव: लखीमपुर खीरी में महिला समूहों की नौ सदस्य बनीं प्रधान

Fri, 14 May 2021 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Lakhimpur Kheri has nine members of women groups
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर महिला मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

12 महिलाएं बीडीसी चुनाव जीतीं, एक महिला जिला पंचायत सदस्य बनी

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के महिला स्वयं समूहों की सदस्यों ने भी किस्मत आजमाई थी, जिसमें नौ महिला सदस्यों ने प्रधान पद का चुनाव जीता है। वहीं 12 महिलाएं बीडीसी का चुनाव जीतने में कामयाब रही हैं। एक महिला ने निघासन क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है।
महिला समूहों ने अपनी कार्यक्षमता से समय-समय पर कृषि आधुनिकीकरण, हस्तशिल्प, यूनीफार्म निर्माण, मास्क, पीपीई किट उत्पादन आदि कार्यों में अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बार गांव की राजनीति में भी दांवपेंच आजमाए हैं, जिसमें उन्हें भी कामयाबी मिली है। पलिया ब्लॉक क्षेत्र के सरस्वती प्रेरणा समूह की सदस्य रिंकू देवी, यमुना प्रेरणा समूह सदस्य खैरून निशा, राम प्रेरणा समूह की सदस्य अनारकली, पसगवां ब्लॉक क्षेत्र के राधा प्रेरणा समूह की अध्यक्ष अर्चना, सरस्वती प्रेरणा समूह की सचिव धनदेवी, जय मां संतोषी की सदस्य मुदिता मिश्रा, बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र के मां लक्ष्मी प्रेरणा समूह की सदस्य मीना देवी, पार्वती समूह की अध्यक्ष सोमवती प्रधान का चुनाव जीती हैं।
विज्ञापन

निघासन क्षेत्र के शारदा समूह की सदस्य नन्नी देवी ने जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीता है। ऐसे ही बीडीसी पदों पर मोहम्मदी क्षेत्र के समूह की मीरा देवी, किरन देवी, सलीना, पलिया क्षेत्र की निर्मला देवी, अलका यादव, रामरती, नीरू, फूलबेहड़ क्षेत्र की पिंकी देवी निर्वाचित हुई हैं। इसके अलावा करीब एक दर्जन महिलाएं ग्राम पंचायत सदस्य बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में कई महिला समूहों की सदस्य, सचिव व अध्यक्षों ने प्रत्याशी के तौर चुनाव लड़ा था, जिसमें नौ महिला सदस्य प्रधान पदों पर निर्वाचित हुई हैं। इसके अलावा कई बीडीसी और एक महिला सदस्य जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीतकर राजनीतिक पारी का आगाज कर रही हैं।राजनीति के माध्यम से गांवों में विकास कार्यों के साथ ही समूह का दायित्व संभालेंगी। - अजय प्रताप सिंह, उपायुक्त, एनआरएलएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed