फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panchayat by-election: 10 candidates enrolled for one post of District Panchayat member

पंचायत उपचुनाव: जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

Mon, 07 Jun 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Panchayat by-election: 10 candidates enrolled for one post of District Panchayat member
लखीमपुर खीरी। पंचायत उपचुनाव के लिए रविवार को रिक्त पदों पर नामांकन पत्र जमा किए गए, जिसमें जिला पंचायत सदस्य की बांकेगंज तृतीय सीट से 10 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। वहीं फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर के प्रधान पद के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए हैं, जबकि पलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर कालोनी के प्रधान पद के लिए भी तीन उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के एकमात्र रिक्त पद बांकेगंज तृतीय के लिए जिला मुख्यालय स्थित एडीएम कोर्ट में नामांकन पत्र जमा किए गए, जहां पर दोपहर के बाद नामांकन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवार समर्थकों सहित पहुंचे। शाम तक कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए, जिसमें जांच के दौरान त्रुटि के चलते एक नामांकन पत्र खारिज हो गया। इससे 10 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त 4213 पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक जारी रही, जिसमें करीब 60 प्रतिशत सीटों पर एकल नामांकन होने का अनुमान है। वहीं कई सीटों पर एक भी नामांकन नहीं होने से उनके फिर से रिक्त रह जाने की संभावनाएं प्रबल हो गई है। इससे कुछ ग्राम पंचायतों के कोरम पूरा होने का सपना अधूरा रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि प्रधानों ने अपने प्रयासों से रिक्त पदों पर नामांकन करवाने का भरपूर प्रयास किया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मधुलता सिंह ने बताया कि सात जून को नामांकन पत्र की वापसी के लिए समय दिया गया है और इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed