फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paliyakalan: Millions spent, yet the drainage chokes

पलियाकलां: लाखों खर्च, फिर भी नाले-नालियां चोक

Sat, 18 Jul 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Paliyakalan: Millions spent, yet the drainage chokes
पलिया के कमल टॉकीज के सामने रोड पर पड़ा नाली से निकाला गया मलबा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां/लखीमपुर खीरी। नगर के मोहल्लों में गंदगी से बजबजाती नाले-नालियां पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। मोहल्ला इंद्रानगर और टेहरा शहरी में नालियां ओवर फ्लो हैं तो रोड पर पानी भी भरा है। टेहरा शहरी में बने यात्री निवास के सामने भी नालियां ओवरफ्लो हो गईं हैं जिस कारण पानी सड़कों पर भरता है। जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

इंद्रानगर में पानी निकास न होने से बुरा हाल
शहर के मोहल्ला इंद्रानगर में बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के पीछे नालियां ओवरफ्लो हो गईं हैं। बरसात में निचले हिस्सों में नालियों का पानी भी भरने लगता है। इसी मोहल्ले में पानी की टंकी के पास गली में रोड का पत्थर भी टूटा पड़ा है जिसको बनवाने की कोई जहमत नहीं उठाता। जिस कारण गली से वाहनों को निकलने में भी दिक्कत आती है।
विज्ञापन

टेहरा शहरी में यात्री निवास के सामने हैं गंदगी
शहर के मोहल्ला टेहरा शहरी में एक सटरिंग हाउस के पीछे बने यात्री निवास के सामने गंदगी का साम्राज्य है। यहां पानी निकास की व्यवस्था न होने से हल्की बरसात में सड़क पर पानी बहने लगता है। घरों से आने वाला यह पानी बीमारियों का कारण बनता है। इसको लेकर नगर पालिका ईओ को मोहल्लेवासियों ने ज्ञापन भी दिया पर कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले से निकाला और सड़क पर डाल दिया मलबा
शहर की निघासन रोड पर कमल टॉकीज के सामने बीते दिनों मंडलायुक्त के निरीक्षण को लेकर पहले नाले की तलीझाड़ सफाई कर उसका मलबा निकाला गया, जिसको सड़क पर ही डाल दिया गया। जिससे एलआईसी आफिस जाने के साथ ही दुकानों को जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। आधा मलबा रोड पर तो आधा मलबा एलआईसी आफिस के सामने पड़ा हुआ है। जिसको हटाने की जहमत नगर पालिका प्रशासन ने नहीं उठाई है। इससे उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हैं।
क्या कहते हैं मोहल्लेवासी
मोहल्ला इंद्रानगर के रजत श्रीवास्तव ने बताया कि मोहल्ले में झाड़ू तो रोजाना लगाई जाती है लेकिन नालियों का कचरा साफ नहीं किया जाता है। जिससे नालियां भर जाती हैं और उसमें से भीषण दुर्गंध आती है। जिससे कई बीमारियां फैल सकती हैं। रोजाना अगर नाली की सफाई भी हो तो काफी हद तक समस्या का निदान हो सकता है।
इंद्रानगर मोहल्ला निवासी यश बिष्ट का कहना है कि नालियों की सफाई रोजाना होनी चाहिए जिससे बदबू से निजात मिले। वहीं कॉलेज के पीछे बनी टंकी के पास क्रॉस पत्थर भी टूट गए हैं जो कई बार गली के लोग बनवा चुके हैं लेकिन नगर पालिका प्रशासन की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
मोहल्ला टेहरा शहरी की ममता जायसवाल ने बताया कि यात्री निवास के सामने सड़क पर पानी भर जाता है। नालियां भी रोड के बराबर हो जाती हैं और दिनभर उसमें सुअर आदि घूमते रहते हैं जिससे मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियां पनपने का खतरा मंडराता रहता है।
टेहरा शहरी निवासी विशाल कुमार बंटी ने बताया कि यात्री निवास के सामने पानी निकास की व्यवस्था न होने से सड़क पर पानी भर जाता है। इसको लेकर बीते दिनों नगर पालिका ईओ को ज्ञापन भी मोहल्लेवासियों ने सौंपा लेकिन उसके बाद भी नाली आगे बननी शुरू हुई, यह और बात है कि बाद में फिर कार्य रोक दिया गया।

टॉकीज के सामने पड़ा मलबा हटाने के लिए कहा था लेकिन एक होटल संचालक ने कहा कि वह हटवा देगा, उन्होंने नहीं हटवाया तो पालिका की तरफ से जल्द हटवा दिया जाएगा। मोहल्लों में लगातार सफाई होती है, एक आध जगह पानी निकास की समस्या है जिसका उपाय निकाला जा रहा है।
-महेंद्र कुमार चौधरी, ईओ नगर पालिका पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed