{"_id":"579775ed4f1c1bc80a21e63e","slug":"palikadhyksh-b-gupta-bjp-captured-membership","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता हुए भाजपाई, ग्रहण की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता हुए भाजपाई, ग्रहण की सदस्यता
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोले, 2017 में पार्टी को जिताने में लगाएंगे पूरी ताकत
नगर पालिका अध्यक्ष केबी गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। यहां आने पर उन्होंने पार्टी के तमाम कार्यों का बखान किया और कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में पार्टी को जिताने का पूरा प्रयास करेंगे।
बता दें कि नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने लखीमपुर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह और उनका पूरा परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा है। उन्होंने संघ में शिक्षक के रूप में भी कार्य किया। साथ ही पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा के कार्यकाल में उन्हें उप्र पीसीएफ एवं राज्य भंडारण निगम का निदेशक भी बनाया गया था। उन्होंने भाजपा के बड़े नेताओं, पदाधिकारियों के साथ रहकर पार्टी हित में तमाम कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि चेयरमैन का चुनाव भी भाजपा के सुदृढ़ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के सहयोग से जीता है साथ ही उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रहीं है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 2017 विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर विजयी होकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। विधानसभा के टिकट की बात पर उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे चाहे टिकट दे वे उसका समर्थन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान भाजयुमो जिला मंत्री विधानसभा प्रभारी उदयवीर सिंह, मेहर चंद्र अरोड़ा, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।