फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paliakalan police station surrounded for obscene act with an innocent, accused's kiosk demolished with a bulldozer

Lakhimpur Kheri News: मासूम से अश्लील हरकत पर घेरा पलियाकलां थाना, बुलडोजर से ढहाया आरोपी का खोखा

Tue, 17 Feb 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Paliakalan police station surrounded for obscene act with an innocent, accused's kiosk demolished with a bulldozer
पलियाकलां(लखीमपुर खीरी)। नगर पालिका दफ्तर के सामने हेयर कटिंग के खोखे पर काम करने वाले एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत की। युवक के दूसरे समुदाय के होने के कारण ज्यादा ही आक्रोशित लोगों ने सोमवार रात थाना घेर लिया। आनन फानन आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार सुबह फिर भीड़ जुटने पर बुलडोजर मंगाकर खोखा पूरी तरह तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बालिका के घर के नजदीक ही हेयर कटिंग के मुस्तफा के खोखे पर काम करने वाले सद्दाम के बारे में बताया गया है कि वह कई दिनों से बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। सोमवार को फिर ऐसा करने पर बालिका ने अपने पिता को जानकारी दी। पिता ने आसपास के लोगों को यह जानकारी दी तो करीब डेढ़ सौ लोग इकट्ठा होकर रात करीब 10 बजे थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

वहां पूरी बात बताए जाने पर पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद आरोपी सद्दाम की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोग डेढ़ घंटे तक वहीं डटे रहे तो पुलिस उसे पकड़ने के लिए दौड़ी। बताया गया है कि आरोपी को इकराम नगर में उसके घर से पकड़ लिया गया। तब भीड़ शांत होकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सुबह-सुबह तोड़ दिया गया खोखा
सद्दाम की गिरफ्तारी से भी लोग संतुष्ट नहीं हुए तो मंगलवार सुबह लोग फिर इकट्ठा होकर थाने पहुंच गए और खोखा हटाने की मांग की। पुलिस ने इस पर बुलडोजर मंगाकर पुलिस ने करीब नौ बजे ही खोखा पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उस समय बाजार भी नहीं खुला था। खोखा ढहाए जाने के बाद ही भीड़ वहां से हटी।
---------------
छावनी में तब्दील हुई नगर पालिका रोड
घटना के बाद आक्रोश को देखते हुए मंगलवार सुबह खोखे के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया। वे लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार थाने में रहकर कार्रवाई पर नजर रखे रहे। पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद लोगों का आक्रोश कम हो गया।

--------------------
वर्जन

आरोपी को सोमवार रात ही गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। -जितेंद्र सिंह परिहार, सीओ, पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed