फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia won the match by defeating Lodhpurva by five wickets

Lakhimpur Kheri News: लोधपुरवा को पांच विकेट से हराकर पलिया ने जीता मैच

Sun, 22 Jun 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 22 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Palia won the match by defeating Lodhpurva by five wickets
मझगईं। मझगईं प्रीमियर लीग डे क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा लीग मुकाबला पलिया और लोधपुरवा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पलिया की टीम ने लोधपुरवा को पांच विकेट से हराकर मैच में जीत लिया।
विज्ञापन


कस्बे के केन ग्रोवर्स विद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजू सिंह अर्कवंशी ने किया। पलिया के कप्तान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर उतरी लोधपुरवा की टीम ने किशन के 18 गेंदों में 30 रनों की बदौलत निर्धारित 12 ओवरों में 103 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

पलिया की तरफ से राजा ने चार विकेट हासिल किए। जवाब में खेलने उतरी पलिया की टीम ने 9.4 ओवरों में ही मात्र पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा ने बल्लेबाजी में भी बेहतर खेल दिखाते हुए चार गेंदों में 15 रनों की धुआंधार पारी खेली। हरफनमौला पारी खेलने के लिए राजा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राहिद अली की तरफ से दिया गया। मैच में अंपायरिंग अल्ताफ हुसैन व फिरोज ने की। कमेंट्री प्रखर गुप्ता, स्कोरिंग मेंषू गुप्ता ने की। यहां भाजपा नेता राजू सिंह अर्कवंशी, कमेटी सदस्य नाजिर कुरैशी, राहिद अली, मोहम्मद साहिल, समाजसेवी मोहम्मद खान, नसीम हुसैन, अरबाज अली के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed