फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia sugar mill began picketing

पलिया चीनी मिल में धरना शुरू

Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Palia sugar mill began picketing
धरना - फोटो : अमर उजाला
भेजे गए पत्रों की मांग पूरी न होने पर उठाया कदम
विज्ञापन

 मंगलवार को शारदा वर्क्स एसोसिएशन ने मांगें पूरी न होने पर पलिया चीनी मिल में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।  बता दें कि एसोसिएशन ने मानव संसाधन एचआर प्रशासन हेड कारखाना प्रबंधक को पत्र भेज कर 26 सितंबर तक मांगें पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। मांगें पूरी नहीं हुईं तो एसोसिएशन ने यह कदम उठाया। 

इस मौके पर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि कर्मियों की मांगों को लेकर आठ सितंबर को एक ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में दी गई मांगों पर अधिकारियों द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में बैठक कर आंदोलन का निर्णय लिया गया। कहा कि यह  धरना-प्रदर्शन आगे चलकर क्रमिक और आमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा। उन्होंने रिटायर कर्मियों को हटाकर उनके बच्चों को नियुक्ति दिए जाने, ठेका कर्मियों को मानक के अनुसार वेतन दिए जाने, फैक्ट्री चिकित्सालय में चिकित्सक की नियुक्ति किए जाने की मांग की। कहा कि जब तक ये मांगें पूरी नहीं होतीं धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। पहले दिन धरना प्रदर्शन में निर्भय नरायन सिंह, परशुराम प्रजापति, संजय सिंह यादव, ओमनाथ त्रिपाठी, जटाशंकर यादव, रमाशंकर, सुनील मिश्रा, ओमनाथ त्रिपाठी,  जटाशंकर यादव, रमाशंकर, सुनील मिश्रा शामिल रहे। समर्थन देने पहुुंचे आलोक मिश्रा ने कहा कि कर्मियों की जायज मांगों को पूरा किया जाना चाहिए वह इसके हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed