फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia Gurudwara Committee became aware about religious conversion

Lakhimpur Kheri News: धर्मांतरण को लेकर सजग हुई पलिया गुरुद्वारा समिति

Sat, 15 Feb 2025 10:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Palia Gurudwara Committee became aware about religious conversion
पलियाकलां। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ईसाई मिशनरी के लोगों पर लखीमपुर खीरी व पीलीभीत के सिखों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। अब पलिया गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा समिति भी सजग हो गई है।
विज्ञापन

कमेटी के पदाधिकारियों ने आपसी वार्ता के बाद बैठक करने की बात कही है। बैठक के जरिये आगे की रणनीति तैयार करने के साथ ही अगर पलिया क्षेत्र में धर्मांतरण की बात सही है, तो दोबारा से उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसको लेकर बैठक में ही आगे की रणनीति तैयार करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि लखनऊ में शुक्रवार को लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा, कार्यवाहक अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने प्रेस वार्ता की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि ईसाई मिशनरी के लोग सिख समाज के लोगों का धर्मांतरण कराने का कार्य कर रहे हैं। पीलीभीत व खीरी जिले के पलिया व निघासन में धर्मांतरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने के बाद पलिया गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने जल्द ही बैठक करने की बात कही गई है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सेक्रेटरी कमलजीत सिंह ने बताया कि मामला देरी से संज्ञान में आया। पदाधिकारियों से वार्ता की गई है और जल्द ही इसको लेकर एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।
वार्ता में रणनीति तैयार करते हुए आगे का कार्य किया जाएगा। पलिया क्षेत्र में अगर धर्मांतरण हो रहा है तो जो सिख भाई गए हैं तो उनकी घर वापसी कराई जाएगी। एक-दो दिन में बैठक की सूचना दी जाएगी। सिख समाज एकजुट है और वह धर्मांतरण का विरोध करता है।

नेपाल में भी मिल चुके हैं ऐसे मामले

प्रेस वार्ता में लखनऊ गुरुद्वारा कमेटी द्वारा कहा गया था कि नेपाल से आ रहे पास्टरों पर रोक नहीं है, लेकिन ऐसे मामले नेपाल में भी देखने को मिले हैं। अभी हाल ही में अस्पताल के नाम पर धनगढ़ी कैलाली में एक पास्टर द्वारा चर्च खोल दिया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों के विरोध में बाद प्रशासन द्वारा उसको बंद कराते हुए पास्टर समेत कई लोगों पर कार्रवाई की थी।


खुली सीमा का फायदा उठाते हैं मिशनरी के लोग

नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाने में भी मिशनरी के लोग पीछे नहीं हटते हैं। थारू क्षेत्र के कई गांवों में थारू सूत्रों की मानें तो किन्हीं कारणवश ईसाई धर्म अपनाए हुए हैं और घरों में चर्च तक खोले हुए हैं। जिसका प्रमाण भी देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed