फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia-Bhira road closed for all vehicles

Lakhimpur Kheri News: पलिया-भीरा मार्ग सभी वाहनों के लिए बंद

Fri, 23 Aug 2024 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Palia-Bhira road closed for all vehicles
तिकुनियां रननगर गांव में सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी। संवाद

विज्ञापन
पलियाकलां। बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद पलिया-भीरा मार्ग पर तीसरे दिन भी पानी बहता रहा। बुधवार की देर रात पुलिस-प्रशासन ने इस मार्ग से सभी तरह के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। अतरिया पुलिया के आगे से प्रेमनगर तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क पर तेज धार के साथ पानी बह रहा है।

आठ जुलाई को आई बाढ़ में रेल लाइन कटने के बाद बनबसा बैराज से जब भी 70 हजार क्यूसेक से अधिक पानी पास किया जाता है तो पलिया-भीरा मार्ग बाधित हो जाता है। बीते दो दिनों में डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी पास किया गया। इस वक्त सड़क पर तेज धार से पानी बह रहा है। बुधवार की देर रात से पुलिस ने इस मार्ग से आवागमन बंद कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी पूरा दिन आवागमन बंद रहा। पूरे दिन करीब दो फुट से अधिक पानी तेज धार के साथ सड़क पर बहता रहा। पुलिस द्वारा शारदा नदी पुल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर लगाकर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। जबकि अतरिया के आगे पुलिया के पास भी बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की आवाजाही रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि शारदा पुल से पुलिया तक पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है और बराबर मार्ग पर जाकर स्थिति को देखा जा रहा है। पानी का बहाव कम होने के बाद हो वाहनों की आवाजाही दोबारा से शुरू की जाएगी। फिलहाल मार्ग पर पूरी तरह से आवागमन बंद है।

बाइक से जा रहा परिवार बहा, लोगों ने बचाई जान
बुधवार को पानी के बहाव की चपेट में आने से एक बाइक चालक परिवार के साथ बहने लगा। जिसे लोगों ने बमुश्किल बचाया। प्रशासन लगातार लोगों से पलिया-भीरा मार्ग का प्रयोग न करने की अपील कर रहा है। उसके बाद भी बुधवार की देर शाम तक लोग नहीं माने और एक बाइक के साथ एक कार भी धार से किनारे जाकर फंस गई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

---------------------------
सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर एनडीआरएफ व पीएसी के जवानों को लगाया गया है। इसके अलावा तेज बहाव में लोगों को जाने नहीं दिया जा रहा है। वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है और जब तक पानी की धार खत्म नहीं होती है। वाहनों का संचालन शुरू नहीं किया जाएगा। जिला मुख्यालय जाने के लिए लोग पलिया-निघासन मार्ग से आवागमन कर सकते हैं।

कार्तिकेय सिंह, एसडीएम पलिया
--------------
नेपाली नदियां उफनाईं, टीकापुर के पांच सौ घरों में भरा बाढ़ का पानी

फोटो-20



संवाद न्यूज एजेंसी

धनगढ़ी। दो दिनों से हो रही बारिश से कैलाली जिले की मोहाना, कर्णाली सहित अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने से टीकापुर नगर पालिका के करीब 500 घरों में पानी भर गया है। इससे स्थानीय लोगों को विस्थापित कर अन्य स्थानों पर पहुंचाया गया है। उधर भजनी नगर पालिका तथा कैलारी गांव पालिका के घरों में खासी क्षति हुई है।



नेपाल में बुधवार से वर्षा होने के कारण कैलाली जिले की कर्णाली व मोहाना नदी सहित अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे भजनी नगर पालिका कैलाली गांव पालिका, जानकी गांव पालिका और गौरी गंगा क्षेत्र में बाढ़ का पानी आ जाने से घरों में पानी भर गया है। पानी आने से लोगों के घरों में रखा अन्न और अन्य खाद्यान्न भीग गया है।
स्थानीय लोगों को हुलाकी सड़क सहित ऊंचे स्थानों पर ले जाकर बसाया गया है। बाढ़ पीड़ितों सामने खाने-पीने के साथ शौचालय जाने के लिए भी खासी समस्या बनी हुई है। कैलाली जिला प्रशासन कार्यालय के सूचनाधिकारी शिवराज जोशी ने बताया कि जिले में सबसे अधिक नुकसान भजनी नगर पालिका में करीब 400 घरों में पानी भरने से हुआ है।
कैलाली गांव के भी कुछ घरों में पानी भर गया है। साथ ही वार्ड पांच के घरों में बाढ़ का पानी भरने से लोगों को वहां से निकाल कर अन्य स्थान पर ले जाकर रखा गया है। अभी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पुलिस, नेपाल एपीएफ और सेना के जवान राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
-----------------
बाढ़ से आधा दर्जन गांवों का तिकुनियां कस्बे से संपर्क कटा

नया पिंड गांव में कटान जारी

तिकुनियां। नेपाल में हुई मूसलाधार बारिश के चलते मोहाना नदी में भयंकर बाढ़ आ गई। इससे क्षेत्र के तमाम गावों में बाढ़ का पानी भर गया है। कई गावों का संपर्क भी आपस में कट गया है।
बाढ़ से बॉर्डर के गांव रनननगर, गंगानगर, इंद्रनगर, मुजहा, रघुनंदन पुरवा, जनकपुर, अनूपनगर और नयापिंड में बाढ़ का पानी भरा है। नया पिंड में कटान तेजी से हो रहा है। ग्रामीण नाव से आ-जा रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों को तहसील प्रशासन ने खैरटिया के गुरुद्वारा में भोजन बनवाकर खिलाया। बुधवार को मोहाना नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ा। इसके चलते पूरे इलाके में पानी भर गया।
बाढ़ पीड़ितों के लिए तहसील प्रशासन खैरटिया स्थित गुरुद्वारा में भोजन की व्यवस्था करा रहा है। नायब तहसीलदार हरे राम ने बताया कि दो लेखपाल कोमल और संजय वर्मा मौके पर मौजूद है। इसके अलावा क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर हैं। बाढ़ पर पूरी नजर रखी जा रही है। सब जगह नावें उपलब्ध हैं। ग्रामीण घरों में पानी भरने के कारण अपने पशु सड़कों पर ले आए हैं।


इन रास्तों पर बह रहा बाढ़ का पानी
बॉर्डर के गांव बनवीरपुर से रननगर नेपाल मार्ग, बनवीरपुर से ही खखरोला नेपाल मार्ग, बरसोला कलां, रघुनंदन पूरवा मार्ग, तिकुनियां से कौड़ियाला गुरुद्वारा मार्ग और तिकुनियां से मुजहा-नेपाल मार्ग पर बाढ़ का पानी बहने से आवागमन ठप हो गया है।

तिकुनियां रननगर गांव में सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी। संवाद

तिकुनियां रननगर गांव में सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी। संवाद

तिकुनियां रननगर गांव में सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी। संवाद

तिकुनियां रननगर गांव में सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी। संवाद

तिकुनियां रननगर गांव में सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी। संवाद

तिकुनियां रननगर गांव में सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed