फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia became the champion, Lakhimpur got the title of runner-up.

Lakhimpur Kheri News: पलिया बना चैंपियन, लखीमपुर को उपविजेता का खिताब

Sun, 10 Dec 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Palia became the champion, Lakhimpur got the title of runner-up.
पैसे खो जाने पर रोती छात्रा
लखीमपुर खीरी। लालपुर स्टेडियम में दो दिवसीय चल रहे जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक सांस्कृतिक समारोह का शनिवार को समापन हो गया। पलिया को विजेता व लखीमपुर को उपविजेता का खिताब मिला। जबकि, मितौली तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने विजेता टीमों को शील्ड प्रदान की। मंडलीय शिक्षाधिकारी बेसिक श्याम किशोर तिवारी ने विजेताओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल बच्चों के विकास के लिए जरूरी हैं। उन्होंने परिषदीय स्कूलों के बच्चों की खेल प्रतिभा और उस प्रतिभा निखारने वाले शिक्षकों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने स्काउट कैंप का भी निरीक्षण किया और बच्चों की सराहना की। इससे पहले केजीबीवी लखीमपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अटकोहना की बालिकाओं ने सुमधुर आवाज में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। रिसोर्स सेंटर की विशेष आवश्यकता वाली बालिका राशिफ़ा ने हमारे घर राम आये गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने प्रभावित होकर राशिफ़ा को मंच पर बुलाया और उसे पुरस्कृत किया। कुंभी ब्लॉक के यूपीएस अहमदनगर के बच्चों ने पीटी का शानदार प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी गिरिजा शंकर पाण्डेय, बीईओ ह्रदय शंकर, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन प्रशांत बाजपेयी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के नतीजे
600 मीटर दौड़ बालक में सूरज, निघासन प्रथम, बालिका वर्ग में अंजलि मितौली प्रथम, 100 मीटर दौड़ बालक में कुलदीप, मितौली प्रथम, बालिका वर्ग में रुचि पलिया प्रथम, 200 मीटर दौड़ बालक में नीरज मितौली प्रथम व बालिका में शगुन मितौली प्रथम, 400 मीटर दौड़ बालक में अखिल, लखीमपुर प्रथम, बालिका वर्ग में रुचि पलिया प्रथम, चक्र प्रक्षेपण बालक में अंशपाल लखीमपुर प्रथम, बालिका में काजल नकहा प्रथम, लंबी कूद बालक में अनमोल पसगवां व पिंकी मितौली प्रथम को स्थान मिला। खो-खो बालक में पलिया विजेता, बालिका में लखीमपुर विजेता, पलिया उपविजेता, कबड्डी बालिका बांकेगंज विजेता, अंत्याक्षरी बालक में मितौली प्रथम, जिम्नास्टिक बालक वर्ग में बिजुआ व बालिका वर्ग में बिजुआ, प्रथम रहा। लोकगीत/लोकनृत्य ने ईसानगर को प्रथम, समूह गान में मोहम्मदी प्रथम, राष्ट्रीय एकांकी में मोहम्मदी को पहला स्थान मिला। इसके अलावा हुई प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


रुपये चोरी, काफी देर तक रोती रही छात्रा
लालपुर स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल में हिस्सा लेने के लिए बांकेगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलहिया से 11 छात्राओें की टीम कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी छात्राएं अपने-अपने बैग मैदान से कुछ ही दूरी पर रखकर खेलने लगीं। बताते हैं कि इस दौरान किसी ने सभी छात्राओं के बैग खंगालते हुए उसमें रखी नगदी चुरा ली। रुपये चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद एक छात्रा का रो-रोकर बुरा हाल था।

पैसे खो जाने पर रोती छात्रा

पैसे खो जाने पर रोती छात्रा

पैसे खो जाने पर रोती छात्रा

पैसे खो जाने पर रोती छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed