{"_id":"e1e6932c3775623f903432c31581d914","slug":"palia-125-complaints-17-solved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलिया में 125 शिकायतें दर्ज, 17 निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलिया में 125 शिकायतें दर्ज, 17 निस्तारित
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 17 Mar 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
डीएम किंजल सिंह ने पलिया तहसील दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी और 17 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप कार्य करने की चेतावनी देते हुए डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में जो भी शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त होते हैं, उनको समय से निस्तारित किया जाए। प्रत्येक शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर भी रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए, ताकि निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को जानकारी दी जा सके। सदर तहसील में एसडीएम राकेश पटेल ने शिकायतें सुनीं।
पलियाकलां। डीएम किंजल सिंह की अगुवाई में हुए तहसील दिवस में 125 समस्याओं में से महज 17 का ही निराकरण मौके पर हो सका। शेष को हमेशा की ही तरह संबंधित विभागाध्यक्षों को जांच और निस्तारण के लिए सौंप दिया गया।
डीएम की अध्यक्षता होने के चलते मंगलवार को समस्याओं को लेकर काफी संख्या में फरियादी आए और इसके चलते काफी गहमा गहमी रही। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने समस्याएं लेकर आए तमाम लोगों से डीएम से मिलने से पहले ही पत्र लेकर उन्हें चलता कर दिया। इसके बाद जो बचे वे लंबी कतारों में लगकर डीएम के पास पहुंचे और समस्याएं सुनाईं। लेकिन ज्यादातर की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं। इस मौके पर एसपी अरविंद सेन, सीडीओ नितीश कुमार, डीसीओ जगदीश चंद्र, सीएमओ विजय सिंह, डीएफओ उत्तर खीरी जीपी सिंह, एसडीएम एसपी सिंह, सीओ रामआसरे सिंह, तहसीलदार रमेश बाबू, नायब तहसीलदार राजू कुमार आदि अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगा गया विकलांग, जांच के निर्देश
थाना निघासन क्षेत्र के गांव सकटूपुरवा निवासी विकलांग करनेश कुमार ने शिकायत की है कि करीब चार साल पूर्व थाना पलिया के गांव नगला निवासी एक सफाई कर्मी ने नौकरी दिलाने के नाम करीब ढाई लाख रुपये लिए थे। न तो उसे नौकरी मिली और न ही रकम। चार साल से वह तहसील दिवसों और पुलिस आदि के चक्कर काट रहा है। मंगलवार को डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
आखिर नहीं बना विकलांग प्रमाणपत्र
पलिया के मोहल्ला बरबंडा निवासी शिवनाथ का 19 वर्षीय पुत्र अमन विकलांग है। शिवनाथ उसे लेकर तहसील दिवस में आया था कि डीएम आईं हैं, तो विकलांग प्रमाण पत्र शिविर भी लगा होगा, लेकिन इस बार शिविर नहीं लगाया गया। हालांकि डीएम ने उसकी समस्याओं को सुनते ही फौरन सीएमओ को निर्देश दिए। सीएमओ ने उसे जिला मुख्यालय बुलाया है।
गोला गोकर्णनाथ। एसडीएम विनोद कुमार गुप्त की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में राजस्व की 25, पुलिस की 14, विकास की 10, विद्युत और चकबंदी की दो-दो शिकायतें दर्ज की गईं। मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका है। इस मौके पर तहसीलदार अभिमन्यु वर्मा, सीओ सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
मितौली। ब्लाक सभागार में तहसील दिवस हुआ, जिसमें 24 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। एसडीएम शादाब असलम ने दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया है। इस मौैके पर तहसीलदार जगदीश सिंह, मैगलगंज, मितौैली और नीमगांव थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
मोहम्मदी। तहसील दिवस में 66 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी की अध्यक्षता में अधिकारियों ने शिकायतें सुनी। तहसील दिवस में चकबंदी लेखपाल की मौजूदगी न होने के कारण ग्रामीण भटकते रहे। इस मौके पर तहसीलदार दशरथ कुमार, सीओ एसी श्रीवास्तव, बीडीओ एके सिंह, गन्ना समिति सचिव बाल बिहारी मिश्रा आदि मौजूद रहे।