फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pakistan's effigy burnt, tribute paid to the dead

Lakhimpur Kheri News: पाकिस्तान का फूंका पुतला, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 25 Apr 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's effigy burnt, tribute paid to the dead
गोला के चौराहे पर पुतला फूंकते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध में लोगों में उबाल है। लोग मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा करने के साथ कैंडल मार्च निकालने के अलावा पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला भी फूंक रहे हैं। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बजरंग दल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने पाकिस्तान का पुतला फूंका तो वहीं समाजवादी पार्टी ने कैंडल मार्च निकाला। सदर विधायक योगेश वर्मा की अगुवाई में भी कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोहिया भवन से आंबेडकर पार्क तक कैंडल लेकर पहुंचे और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। सपा जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार को ऐसा कृत्य करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि इतनी सुरक्षा के बाद भी इतनी बड़ी घटना कैसे अंजाम दी गई। इस मौके पर तृप्ति अवस्थी, आरती, नीशू, जेडए उस्मानी, अनस रशीद, आकाश गुप्ता, अमित वर्मा, त्रिभुवन सिंह सेगर, मिर्जा शेखू, भरत लाल कश्यप, मुन्ना यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ ने शोक सभा आयोजित की। इस दौरान घटना की निंदा की गई और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
--



राष्ट्रीय बजरंग दल ने भी फूंका पाकिस्तान का पुतला

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय बजरंग दल व राष्ट्रीय महिला परिषद ने सड़क पर उतरकर आक्रोश व्यक्त किया। सभी ने कलक्ट्रेट गेट पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से विभाग अध्यक्ष देव जुनेजा ने कहा कि ऐसी घटना हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मांग की कि सभी आतंकवादियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाए। इस मौके पर कन्हैया बाजपई, अवधेश वर्मा, जसवंत राज, सीमा वर्मा, रंजीत कौर, संगीता गुप्ता, दुर्गेश रस्तोगी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद


गोला के चौराहे पर पुतला फूंकते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग। संवाद

गोला के चौराहे पर पुतला फूंकते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग। संवाद

गोला के चौराहे पर पुतला फूंकते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग। संवाद

गोला के चौराहे पर पुतला फूंकते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग। संवाद

गोला के चौराहे पर पुतला फूंकते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग। संवाद

गोला के चौराहे पर पुतला फूंकते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed