फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Pakistan and terrorism are synonymous to each other '

‘पाकिस्तान और आतंकवाद हैं एक दूसरे के पर्यायवाची’

Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
"Pakistan and terrorism are synonymous to each other '
राजराजेश्वरम - फोटो : amar ujala
शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम ने कहा
विज्ञापन

शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। पाकिस्तान में फल फूल रहा आतंकवाद सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए नासूर बन गया है। पाकिस्तान अपनी औकात पर आ गया है और भारत को डराने के लिए सैनिक अभ्यास और शस्त्र प्रदर्शन कर रहा हैं। पाकिस्तान भारत पर युद्ध थोपना चाहता है लेकिन वह यह नहीं जानता है कि अगर इस बार युद्ध हुआ तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

शारदापीठाधीश्वर ने शहर के व्यवसायी प्रेमशंकर अग्रवाल के आवास पर पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए भारत पर युद्ध थोपना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में रह रहे कुछ मुस्लिम समाज के लोग आज भी अपने को भारत की मुख्य धारा से जोड़ नहीं पाए हैं, इसलिए वे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं और कैराना जैसी घटनाएं सामनाएं आती हैं। शंकराचार्य ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के  सभी जिलों से पलायन हो रहा है, लेकिन पलायन समस्या का समाधान नहीं है। हिंदुओं को चाहिए कि वे अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए जागरूक हों। उन्होंने कहा कि जहां जहां मुस्लिम की आबादी बढ़ती है वहां पर लोकतंत्र समाप्त हो जाता है, जिसका उदाहरण बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed