फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paddy purchase

क्रय केंद्रों से मिलीभगत कर किसानों से कमीशन मांगने का ऑडियो वायरल

Sat, 21 Nov 2020 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase
लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद में कमीशन एजेंट के तौर पर सक्रिय एक किसान की बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह क्रय केंद्र पर धान की तौल कराने के लिए 25 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन की मांग कर रहा है। मामले को संज्ञान में लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस वर्ष धान खरीद को लेकर क्रय केंद्रों पर अफरा-तफरी है, तो वहीं केंद्र प्रभारियों पर भी धान की तौल कराने का दबाव है। कुछ दिनों पहले मैगलगंज मंडी में खुले क्रय केंद्रों पर कई बार बवाल होने की स्थिति बनी, जिससे एसडीएम से लेकर विपणन विभाग के अधिकारी कई दिनों तक मंडी में डेरा डाले रहे थे। इसी दौरान किसान संगठनों के नाम पर अलग-अलग संगठन के पदाधिकारियों ने भी धरना-प्रदर्शन और अनशन तक किया था। इसी कड़ी में कुछ कथित किसान नेताओं ने कई दिनों तक अनशन किया था। तब एएमओ प्रमोद गुप्ता ने जाकर अनशन तुड़वाया था। धान बिकवाने के लिए 25 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मांगने के वायरल हुए ऑडियो में अनशन करने वाले एक किसान नेता की आवाज होना बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में कथित किसान नेता बताता है कि गोला, मोहम्मदी में केंद्र प्रभारियों से सेटिंग कर कई ट्रॉलियां धान बिकवा चुका है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए अधिकारी अभी जांच के बाद ही कोई जवाब देने की बात कह रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि भूलनपुर स्थित साधन सहकारी समिति में खुले धान क्रय केंद्र पर कुछ किसानों ने हंगामा करते हुए मारपीट की थी, जिसमें तीन किसानों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें शामिल एक आरोपी जो सीतापुर जिले का निवासी है, उसी की आवाज वायरल ऑडियो में है। वह किसानों से कमीशन पर सेटिंग करके क्रय केंद्रों पर धान बिकवाता है, जिसमें उसके कई साथी शामिल है।
विज्ञापन

-
क्रय केंद्रों पर धान बिकवाने के लिए किसानों से 25 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मांगे जाने का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसकी जांच कराई जा रही है। संदिग्ध किसान की पहचान करके उसके खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालमणि पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed