फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paddy purchase

नोडल अधिकारी का क्रय केंद्रों पर छापा, कम धान खरीद पर हुए खफा

Fri, 06 Nov 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase
राजापुर मंडी में क्रयकेंद्र का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी अनिल कुमार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद के लिए नामित जिले के नोडल अधिकारी/ अपर आयुक्त खाद्य अनिल कुमार ने गुरुवार को क्रय केंद्रों पर छापा मारा। उन्होंने क्रय केंद्रों पर धान खरीद के अभिलेख देखे। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को ज्यादा से ज्यादा किसानों से धान खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के बाद भी शेष बचे किसानों के धान की तौल कराई जाए, जिससे किसानों को ठंड में परेशानी न हो।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने नकहा क्षेत्र में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया, जहां पर धान खरीद कम मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए नोडल अधिकारी ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने महेवागंज स्थित मार्केटिंग के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने अभिलेख चेक किए, जिसके बाद धान खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने राजापुर मंडी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां कुछ केंद्रों पर तौल होती मिली। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय के बाद भी यदि किसी किसान का धान बचता है तो उसकी भी तौल शाम तक कराई जाए। इसके बाद उन्होंने मंडी समिति कार्यालय में धान खरीद की समीक्षा की। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय, एएमओ प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed