फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paddy purchase

धान खरीद: मार्केटिंग के दो केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की संस्तुति

Fri, 23 Oct 2020 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase
मैगलगंज मंडी में क्रय केंद्र प्रभारी से पूछताछ करते एसडीएम दिग्विजय सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
मैगलगंज। मंडी समिति में धान खरीद के लिए चार क्रय केंद्र खोले गए हैं, लेकिन किसानों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। दर्जनों किसान अपना धान लेकर एक हफ्ते से डेरा डाले हुए हैं। किसानों का आरोप है कि 24 घंटे में चार कांटों पर केवल एक-एक ट्रॉली धान तौला जाता है। शिकायत मिलते ही गुरुवार को दोपहर बाद एसडीएम मितौली दिग्विजय सिंह मंडी पहुंचे, तो किसानों ने अपनी समस्या सुनाई। इसी दौरान तीन क्रय केंद्रों के प्रभारी मंडी से कहीं खिसक गए। एक केंद्र प्रभारी मौके पर पहुंचे, जिनकी तौल शून्य मिली। किसानों ने 200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन मांगे जाने का आरोप केंद्र प्रभारियों पर लगाया, तो एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाई। गोला तहसील से यहां मंडी में शिफ्ट किए गए मार्केटिंग के दो क्रय केंद्रों पर खरीद न किए जाने पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी सुनील त्यागी और जयप्रकाश यादव के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम और एडीएम को भेजी है।
विज्ञापन

मैगलगंज मंडी में कई दिनों तक चले किसानों के धरना प्रदर्शन के बाद बुधवार को चार क्रय केंद्र खोले गए थे। गुरुवार को एसडीएम ने क्रय केंद्रों की जांच की तो हिंदूनगर क्रय केंद्र पर खरीद शून्य मिली। दूसरे मार्केटिंग के क्रय केंद्र पर करीब 60 बोरी धान खरीदा गया था। तीसरे मार्केटिंग के क्रय केंद्र पर 80 बोरा तौल हुई पाई गई। चौथे क्रय केंद्र मितौली एसएसएस में 400 बोरी धान खरीद पाई गई। किसानों ने एसडीएम को बताया कि केंद्र प्रभारी बहानेबाजी करके धान को खराब, बारदाना नहीं होना बता देता है या नमी अधिक बताकर किसान को टरका देता है। इससे परेशान दर्जनों किसान करीब एक सप्ताह से चारपाई लेकर मंडी में डेरा डाले हैं। गुरुवार को धान न खरीदने पर किसानों और केंद्र प्रभारियों के बीच नोकझोक भी हुई। एसडीएम की कड़ाई के बाद केंद्र प्रभारियों ने शुक्रवार से सभी कांटों पर 300 क्विंटल धान खरीदने का आश्वासन दिया है। एसडीएम ने बताया कि मार्केटिंग के दो केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को भेजी है। यदि किसानों का धान खरीदने में लापरवाही की गई, तो संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed