फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pregnant kept suffering but staff nurse did not come at oyal PHC in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: ओयल पीएचसी में तड़पती रही गर्भवती... नहीं आई स्टाफ नर्स

Mon, 10 Apr 2023 07:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2023 07:48 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के पीएचसी ओयल में संचालित प्रसव केंद्र पर शनिवार रात ताला लगा होने के कारण प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती महिला काफी देर तक तड़पती रही। नर्स नहीं आई तो परिजन उसे दूसरी जगह ले गए। 

विज्ञापन
Pregnant kept suffering but staff nurse did not come at oyal PHC in Lakhimpur kheri
पीएचसी के बाहर बैठी गर्भवती महिला

विस्तार

सुरक्षित प्रसव कराने के लिए भले ही शासन संजीदा हो, लेकिन पीएचसी पर तैनात स्टाफ की लापरवाही के चलते गर्भवतियों को जान के लाले पड़ रहे हैं। लखीमपुर खीरी के पीएचसी ओयल में संचालित प्रसव केंद्र पर शनिवार रात ताला लगा होने के कारण प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती महिला काफी देर तक परेशान होती रही। आखिरकार परेशान होकर परिजन मरीज को दूसरी जगह ले जाने के लिये मजबूर हुए।

विज्ञापन


गांव मछेदिया निवासी कौशल किशोर शनिवार रात करीब 11 बजे पत्नी आरती को प्रसव के लिए एंबुलेंस से लेकर पीएचसी ओयल पहुंचे लेकिन वहां ताला लगा होने के कारण कौशल किशोर दर्द से कराह रही पत्नी के साथ रात के अंधेरे में स्टाफ नर्स का इंतजार करने लगा। काफी देर तक जब कोई नहीं आया तो वह गर्भवती को लेकर दूसरी जगह चले गए।

विज्ञापन

डर के कारण पीएचसी पर नहीं रुकतीं स्टाफ नर्स

पीएचसी प्रभारी डॉ.जेडए हसन का कहना है कि पीएचसी पर प्रसव केंद्र है। इसमें दो स्टाफ नर्स की 12-12 घंटे की ड्यूटी रहती है। चौकीदार की तैनाती नहीं है। इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्टाफ नर्स ट्रॉमा सेंटर में जाकर रुकती हैं। गर्भवती के पहुंचने पर आशा उन्हें बुलाकर लाती है। हालांकि स्टाफ नर्स ड्यूटी पर थी और यह वीडियो भी गलत नहीं है। फिलहाल सीएमओ जांच करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed