{"_id":"666caff99f0e8dc605083ab4","slug":"oxygen-plant-lying-broken-for-four-months-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-122280-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चार माह से खराब पड़ा ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चार माह से खराब पड़ा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
बंद पड़ा फरधान सीएचसी का ऑक्सीजन प्लांट संवाद
फरधान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान का ऑक्सीजन प्लांट करीब चार माह से खराब है। वायरिंग फुंक जाने से बंद पड़े प्लांट को अब तक सही नहीं कराया गया है। बंंद प्लांट के आसपास गंदगी की भरमार भी है।
कोविड की दूसरी लहर के बाद फरधान सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट बनाया गया था। उम्मीद थी कि इस प्लांट के संचालन से मरीजों और तीमारदारों को ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सीएचसी में ही बेहतर उपचार की सुविधा मिले। करीब 40 लाख रुपये की लागत से बना यह प्लांट करीब चार माह से बंद पड़ा है। बताया जा रहा कि प्लांट की वायरिंग फुंक गई है।
गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को जैसे-तैसे ऑक्सीजन मुहैया कराई जाती है। बताते हैं कि बनने के बाद से यह प्लांट अब तक तीन बार खराब हो चुका है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेयी ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट तीन-चार महीने से खराब पड़ा है। प्लांट की पूरी वायरिंग फुंकी हुई है। इसको सही करने के लिए 2,65,000 का एस्टीमेट बना है। अधिकारियों को सूचना दी गई है, लेकिन अब तक सही नहीं कराया गया है।