फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Overloaded truck carrying sugarcane overturned on Tanda road, traffic disrupted

Lakhimpur Kheri News: टांडा मार्ग पर गन्ना लदा ओवरलोड ट्रक पलटा, आवागमन बाधित

Mon, 05 Jan 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 05 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Overloaded truck carrying sugarcane overturned on Tanda road, traffic disrupted
गन्ना खाली करते समय पलटा हाइड्रा।संवाद
निघासन। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में रविवार रात सिसैया गन्ना सेंटर से गन्ना भरकर बेलरायां चीनी मिल जा रहा ट्रक टांडा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। गन्ना बिखरने से आवागमन बाधित हो गया। गन्ना हटाने के लिए पहुंचा हाइड्रा भी सड़क किनारे अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन

पड़ताल में सामने आया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का बीमा 28 अक्तूबर, 2019 तथा फिटनेस 18 मई, 2020 को ही समाप्त हो चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बिना वैध दस्तावेजों के ट्रक आखिर सड़कों पर कैसे दौड़ रहा था।
विज्ञापन

बेलरायां चीनी मिल के जीएम राजेश कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक कागजातों की जांच के बाद ही ढुलाई के आदेश दिए जाते हैं। यदि कोई वाहन अनफिट पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग स्वतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ शांतिभूषण पांडे ने बताया कि विभाग समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed