{"_id":"5800e7624f1c1bd8752908c5","slug":"outpost-incharge-ajay-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज अजय को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज अजय को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दरोगा ने घायल को कंधे पर लादकर दिखाई थी इंसानियत
एसपी और एएसपी ने बधाई देकर की हौसला अफजाई
गांव गोधिया में इंसानियत को कायम रखते हुए घायल को कंधे पर लादकर उपचार कराने वाले पुलिस चौकी बिजुआ के प्रभारी अजय कुमार शर्मा की आईजी ए सतीश गणेश ने प्रशंसा की। नकद इनाम और प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी और एएसपी ने भी दरोगा की हौसला अफजाई की।
12 अक्तूबर को थाना भीरा क्षेत्र के गांव गोधिया में ताजियों का जुलूस निकलते समय पेड़ को काट देने से नाराज पेड़ मालिक और ताजियेदारों में मारपीट हो गई थी। जिसमें ताजियेदार फरीजुद्दीन घायल हो गया था। घायल ताजियेदार पर किसी को दया नहीं आई। मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज बिजुआ अजय कुमार शर्मा ने इंसानियत का परिचय दिखाते हुए घायल को अपने कंधे पर लाद लिया था और उसे सरकारी जीप से सीएचसी में भर्ती कराया था। दरोगा के इस कार्य की सभी ने खूब प्रशंसा की। एसपी अखिलेश चौरसिया ने दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्त्रि पत्र देने की घोषणा की थी। शुक्रवार को आईजी लखनऊ परिक्षेत्र ए सतीश गणेश ने दरोगा को लखनऊ बुलाया और ढाई हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कृत होने पर एसपी और एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने भी दरोगा को बधाई देते हुए हौसला अफजाई की।