फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   OTP and difference in name in Aadhaar and Khatauni has stalled the registry of many

Lakhimpur Kheri News: ओटीपी तो कहीं आधार व खतौनी के नाम में अंतर होने से कईयों की अटकी रजिस्ट्री

Mon, 02 Feb 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
OTP and difference in name in Aadhaar and Khatauni has stalled the registry of many
आनंद कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी। बैनामों में आधार सत्यापन की नई व्यवस्था शुरू होने के पहले दिन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कहीं ओटीपी न आने की समस्या रही तो कहीं आधार व खतौनी के नाम में अंतर होने से कईयों की रजिस्ट्री का काम अटक गया। सामान्य दिनों की अपेक्षा 10 से 15 प्रतिशत रजिस्ट्री में अंदर देखने को मिला है। हालांकि विभागीय अफसरों का दावा कि नई व्यवस्था के तहत कोई विशेष दिक्कतें नहीं आई है। सामान्य दिनों की तरह ही बैनामें हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में सात रजिस्ट्री कार्यालय है। अनुमानित रोजाना 120 से 130 या इससे अधिक भी बैनामें होते हैं, लेकिन सोमवार को आधार सत्यापन की नई व्यवस्था के चलते 103 ही बैनामें हो सके। अब तक बिना आधार सत्यापन बैनामें होते रहे, लेकिन सोमवार से रजिस्ट्री कार्यालयों में ही आधार सत्यापन में सब ओके होने पर ही बैनामें किए गए। नई व्यवस्था के तहत मितौली, गोला, धौरहरा, मोहम्मदी तहसीलों में तो कार्य सामान्य दिनों की तरह ही रहा, लेकिन सदर, पलिया व निघासन में बैनामें काफी कम हो पाए। ओटीपी की समस्या रही तो कहीं आधार व बैनामों के दस्तावेजों के नाम का अंदर होने से बैनामों का ग्राफ नहीं बढ़ सका। कईयों को वापस लौटना पड़ा। सदर तहसील में रोजाना 30 से 35 तक बैनामें होते, लेकिन सोमवार को मात्र नौ ही हो पाए। 20 से अधिक लोगों को लौटना पड़ा। यही हाल निघासन का रहा। यहां पर रोजाना 15 से 20 बैनामों की सापेक्ष चार ही हो सके। पलिया में रोजाना 25 से अधिक बैनामों के सापेक्ष सोमवार को छह ही हो सके।
विज्ञापन

---------------
एक नंबर बैनामों की संख्या पर
सदर में नौ, गोला में 24, मोहम्मदी में 20, मितौली में 15, पलिया में 06, निघासन में चार व धौरहरा में सबसे अधिक 25 बैनामें हुए हैं।
----------------
अधिकांशों को नहीं पता आधार में कौन सा लगा नंबर
-बैनामों की प्रक्रिया में ओटीपी की एक बड़ी समस्या देखने को मिली। कईयों के पंजीकरण के दौरान ओटीपी न आने से बैनामें की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। कईयों को नहीं पता था कि उनके आधार में किसी का मोबाइल नंबर लगा है। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान आधार नंबर डालने पर संबंधित मोबाइल पर ओपीटी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

आधार प्रक्रिया सही है, लेकिन नेटवर्क की एक बड़ी समस्या रही है। ओटीपी के बाद ही आधार का सत्यापन संभव है, लेकिन ओपीटी आने में दिक्कतें रही। आधार सत्यापन व्यवस्था से फर्जीवाड़े की आशंका नहीं रहेगी।

-अधिवक्ता आनंद कुमार गुप्ता, बैनामा लेखक
------------

आधार सत्यापन की नई व्यवस्था काफी अच्छी है। इससे अब कोई भी फर्जीवाड़ा नहीं कर सकेंगे। आधार व दस्तावेजों के नाम में अंतर होने से दिक्कतें आई है।
-विनोद कुमार, स्टाम्प विक्रेता
-------------

वर्जन

आधार सत्यापन की नई से कोई खास दिक्कतें नहीं आई और न ही बैनामों पर कोई असर रहा। धीरे-धीरे व्यवस्थाएं और बेहतर हो जाएगी। आधार सत्यापन व्यवस्था होने से फर्जीवाड़े की कोई आशंका नहीं रहेगी।

-अमिताभ कुमार, एआईजी स्टांप

आनंद कुमार गुप्ता

आनंद कुमार गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed