{"_id":"678aaadf4c0524e67e071c07","slug":"orders-for-departure-of-police-personnel-within-half-an-hour-late-night-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-137390-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: देर रात आधे घंटे के भीतर पुलिस कर्मियों की रवानगी के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: देर रात आधे घंटे के भीतर पुलिस कर्मियों की रवानगी के आदेश
विज्ञापन
प्रकाशित खबर
लखीमपुर खीरी। थाना चौकियों पर समयावधि पूरी करने वाले सौ से अधिक आरक्षी, मुख्य आरक्षियों सहित महिला आरक्षियों का तबादला किया गया था।
एक महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी पुलिसकर्मियों की रवानगी नहीं हो सकी थी। रवानगी न होने की वजह से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठने लगे थे। इस मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी संकल्प शर्मा ने बृहस्पतिवार की देर शाम थाना प्रभारियों को आधे घंटे के भीतर सभी को रवाना करने और रपट नंबर बताने के निर्देश दिए थे।
कई ऐसे थाने और चौकी हैं, जहां पर सिपाही, मुख्य आरक्षी और महिला आरक्षी लंबे समय से तैनात हैं। इन पुलिस कर्मियों ने तीन साल की समयावधि पूरी कर ली, लेकिन इसके बाद भी कुर्सी का मोह नहीं छूट रहा था। तत्कालीन एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बीते दो दिसंबर को 135 आरक्षियों के तबादले कर दिए गए थे, लेकिन थाना प्रभारियों ने आदेश की अवहेलना की। एक भी पुलिसकर्मी को रवाना नहीं किया था।
नवागत एसपी संकल्प शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार की देर शाम रेडियो के माध्यम से सभी थानों में मेसेज भेजा कि ऐसे सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल रवाना किया जाए, जिनके तबादले हो चुके हैं। मेसेज में आधे घंटे के भीतर रपट नंबर भी बताने के निर्देश थे। इसके बाद थाना प्रभारियों ने रवानगी की प्रक्रिया शुरु कर दी।
विज्ञापन
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि तबादला वाले सभी पुलिसकर्मियों को रवाना करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
-- -
चार साल से तैनात कार्यखास आरक्षी की नहीं हुई रवानगी
लखीमपुर। थाना नीमगांव में तीन साल की समय अवधि पूरी कर चुके आरक्षी संजय यादव की रवानगी थाना नीमगांव से थाना संपूर्णानगर के लिए हुई थी। तबादले के बाद एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रवानगी नहीं हो सकी। एसपी के आदेश पर गुरुवार शाम जिले के अधिकांश स्थानांतरित पुलिस कर्मियों की रवानगी हो गई है। हालांकि नीमगांव थाने में करीब चार साल से तैनात संजय यादव की थाना प्रभारी ने रवानगी नहीं हुई। सूत्र बताते हैं कि थाना प्रभारी ने थाने पर कोई जीप चालक न होने की बात कहकर तबादला रुकवा लिया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। आरक्षी संजय यादव की कार्यप्रणाली चर्चा में रही है।