फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Operation of blood separation unit stuck due to lack of license

Lakhimpur Kheri News: लाइसेंस के अभाव में अटका ब्लड सेपरेशन यूनिट का संचालन

Tue, 09 Apr 2024 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Operation of blood separation unit stuck due to lack of license
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट लगे एक साल हो गया, लेकिन चालू नहीं हो सकी है। शासन स्तर से लाइसेंस जारी न होने की वजह से यह यूनिट धूल फांक रही है। जबकि यूनिट को चालू करने के लिए कई बार शासन की टीम निरीक्षण कर चुकी है। सब कुछ ठीक मिलने के बाद भी लाइसेंस जारी नहीं किया गया। इसका खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लड में चार कंपोनेंट होते हैं। इनमें रेड ब्लड सेल यानि आरबीसी, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायो प्रेसीपिटेट होते हैं। मरीज को जिस भी कंपोनेंट की जरूरत होगी, उसे चढ़ाया जाता है। जिला अस्पताल में यूनिट होते हुए भी मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। मरीजों को लखनऊ जाना पड़ रहा है। डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने वाले मरीजों को प्लाज्मा, प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है। मरीजों को जिला अस्पताल में ही इसकी सुविधा मिले, इसके लिए एक साल पहले ब्लड सेपरेशन यूनिट लगाई गई थी, लेकिन आज तक चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की क्षमता करीब एक हजार यूनिट ब्लड रखने की है। औसतन प्रतिदिन 15-20 यूनिट ब्लड की खपत होती है। अभी तक ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट न होने से एक यूनिट ब्लड एक ही मरीज के काम आता है, लेकिन यूनिट चलने से एक यूनिट से चार मरीज लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का निरीक्षण हो चुका है, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। निरीक्षण में सब कुछ ओके मिला। भारत सरकार से ही इसका लाइसेंस जारी होना है।

- सुनील रावत, जिला औषधि निरीक्षक
----------
ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लाइसेंस शासन स्तर से जारी होना है। पिछले महीने ही इसका निरीक्षण हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही यह यूनिट शुरू हो जाएगी। इस मामले में एक बार फिर पत्राचार किया जाएगा।
-आरके कोली, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed