{"_id":"67cf2a435d82bae4f10fb6ce","slug":"only-two-sports-teachers-in-58-schools-how-will-the-players-improve-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-141017-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 58 स्कूलों पर महज दो खेल शिक्षक... कैसे निखरेंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 58 स्कूलों पर महज दो खेल शिक्षक... कैसे निखरेंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने वाले राजकीय इंटर काॅलेजों में खेल शिक्षकों की कमी है। इन स्कूलों में शिक्षकों के पद हैं, लेकिन तैनाती न होने से छात्र-छात्राओं के अंदर की खेल प्रतिभा नहीं निखर पा रही है। जिले के 58 राजकीय इंटर काॅलेजों में महज दो में खेल शिक्षकों की तैनाती है। बाकी 56 स्कूल बिना शिक्षक के चल रहे हैं।
जिले में 58 राजकीय काॅलेजों के साथ ही 45 एडेड विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। 203 वित्तविहीन स्कूल हैं। वित्तविहीन स्कूलों में तो खेल शिक्षक हैं, जबकि राजकीय और एडेड स्कूलों का हाल बुरा है। स्कूलाें के पास खेल की ग्रांट के अलावा खेल मैदान में भी हैं, लेकिन शिक्षक न होने की वजह से खिलाड़ियों में मायूसी है।
उत्साह कम होता जा रहा है। केवल दो स्कूल राजकीय इंटर काॅलेज लखीमपुर और जीजीआईसी फूलबेहड़ में खेल शिक्षक की तैनाती है, बाकी में आज तक तैनाती नहीं की हो सकी है। खेल शिक्षकों की कमी होने के कारण प्रतिभाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
एडेड के 21 स्कूलों में है खेल शिक्षकों की तैनाती
राजकीय के अलावा जिले में 45 एडेड स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। यहां पर भी खेल शिक्षकों का टोटा है। 45 स्कूलों के सापेक्ष 21 स्कूलों में ही खेल शिक्षकों की तैनाती है। इनमें युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयल, पीके इंटर काॅलेज, गुरुनानक इंटर काॅलेज, भगवानदीन आर्यकन्या इंटर काॅलेज, कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज, गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज गोला, कृषक समाज इंटर काॅलेज, किसान इंटर काॅलेज, पब्लिक इंटर काॅलेज गोला, केन ग्रोवर्स इंटर काॅलेज, जनता इंटर काॅलेज, गांधी स्मारक गोला सहित कुल 21 स्कूल शामिल हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
खेल शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर लगातार पत्राचार किया जा रहा है। भर्तियां शासन से ही होनी हैं, जैसे ही भर्ती होगी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह डीआईओएस