फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Only one bus from Pasgwan to Lakhimpur in 24 hours

Lakhimpur Kheri News: पसगवां से लखीमपुर जाने के लिए 24 घंटे में सिर्फ एक बस

Wed, 10 Apr 2024 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Only one bus from Pasgwan to Lakhimpur in 24 hours
पसगवां। अगर आपको जिला मुख्यालय जाना है तो उचौलिया से चलने वाली बस ही एक मात्र सहारा है। इसके बाद पूरे दिन कोई बस सेवा नहीं है। कोई प्राइवेट बस भी नहीं। 24 घंटे में महज एक बस होने से यात्री परेशान रहते हैं। वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर न तो अफसर ध्यान दे रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि।
विज्ञापन

पसगवां-लखीमपुर मार्ग पर परिवहन व्यवस्था बहुत ही खराब है। जिला मुख्यालय जाने के लिए दो रास्ते हैं। एक मैगलगंज होकर तो दूसरा मोहम्मदी होकर। पसगवां के पास उचौलिया कस्बा है, जहां थाना बना है। उचौलिया से सुबह साढ़े आठ बजे एक रोडवेज बस जिला मुख्यालय के लिए निकलती है, जो मोहम्मदी, सिकंदराबाद होते हुए लखीमपुर पहुंचती है। यहां के लोग इसी एक बस के सहारे हैं। इसके बाद कोई भी सीधी बस सेवा नहीं है। इसके बाद जाना है तो टुकड़ों में जाइए।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित उचौलिया जिला मुख्यालय 95 किमी है, जेबीगंज 85 और पसगवां करीब 80 किमी है। यहां विकास खंड, सीएचसी, थाना आदि कई सरकारी कार्यालय हैं। आम लोगों के साथ सरकारी कर्मचारियों का भी लखीमपुर आना-जाना रहता है, लेकिन कोई साधन न होने से दिक्कतें आती है। यह दिक्कत किसी अनहोनी के समय और दर्दनाक बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
ब्लॉक मुख्यालय पसगवां से जिला मुख्यालय तक सीधी बस सेवा शुरू हो जाए तो धन और समय की बचत होगी। मुख्यालय जाने के लिए बार-बार वाहन नहीं बदलने पड़ेंगे।
दिनेश चंद्र पांडेय, मुर्तजाअली नगर
--------------------
जिला मुख्यालय जाने के लिए क्षेत्र से कोई भी साधन नहीं है। न कोई सरकारी बस है ओर न ही प्राइवेट। अगर सीधी बस सेवा शुरू हो जाए तो आम आदमी के साथ दिव्यांगों और वृद्ध लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में सुविधा हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के समय रहते घर पहुंचने में आसानी होगी।

-रामानंद शर्मा, कुंइयांखेड़ा
----------------
पसगवां ब्लॉक मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक आवागमन के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जाएगी। पहले एक बस बरवर से जिला मुख्यालय के लिए एक बस चलती थी, लेकिन आय कम होने से वह सेवा बंद कर दी गई थी।
- महेश कमल, एआरएम गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed