फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Only bull darshan is free in BJP government

Lakhimpur Kheri News: भाजपा सरकार में सिर्फ सांड़ दर्शन ही मुफ्त

Tue, 06 Jun 2023 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Only bull darshan is free in BJP government
पलियाकलां (लखीमपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ट्वीट के जरिये दुधवा नेशनल पार्क की महंगाई पर कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा है कि जो सफारी 1700 की होती थी, वह अब 6000 की हो गई है। इससे पर्यटक आ नहीं रहे हैं। दुधवा की बदइंतजामी और चोरी-छिपे पेड़ों की कटाई छुपाने के लिए भाजपा सरकार नहीं चाहती कि यहां पर्यटक आएं। यहां के गाइड भी बेरोजगार हैं। प्रदेश में सिर्फ सांड़ दर्शन ही मुफ्त है।
विज्ञापन


पिछले सत्र के मुकाबले तीन गुना हो गई महंगाई
दुधवा नेशनल पार्क में पिछले पर्यटन सत्र में प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 100 रुपये था, लेकिन इस सत्र में 300 रुपये हो गया है। जिप्सी का शुल्क प्रति छह व्यक्तियों का 2950 रुपये था, जो इस पर्यटन सत्र में 4983 रुपये हो गया है। इस शुल्क में 1850 रुपये जिप्सी, 600 रुपये रोड टैक्स, 333 रुपये जीएसटी, 400 रुपये गाइड, 300 के हिसाब से छह लोगों के 1800 रुपये का शुल्क शामिल है।
विज्ञापन

पहले हाथी सवारी के लिए प्रति चार व्यक्तियों का शुल्क 600 रुपये लिया जाता था। अब 4000 रुपये कर दिया गया है। पहले जिप्सी गैंडा परिक्षेत्र में नहीं जाती थी, लेकिन इस पर्यटन सत्र से गैंडा परिक्षेत्र में शाम के समय दो जिप्सियां जाती हैं, जिनका प्रति व्यक्ति 700 रुपये अलग से शुल्क लिया जाता है। पहले परिसर में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता था, लेकिन अब 100 रुपये है। पार्किंग पहले परिसर के अंदर मुफ्त थी। अब इसके भी 150 रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा की इसी बढ़ती महंगाई का जिक्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया है। गाइडों का जिक्र भी है, जिसमें उनके बेरोजगार होने की बात कही है। यहां के गाइड को पिछले सत्रों में जहां 400 रुपये मिलते थे। नवीन सत्र में भी 400 रुपये ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed