{"_id":"6921fc6632516466bb0c3083","slug":"only-15-of-the-census-forms-were-completed-making-it-a-challenge-to-achieve-the-target-in-the-remaining-12-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-161741-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 15 प्रतिशत ही भर पाए गणना प्रपत्र, बचे 12 दिनों में लक्ष्य पाना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 15 प्रतिशत ही भर पाए गणना प्रपत्र, बचे 12 दिनों में लक्ष्य पाना चुनौती
Sat, 22 Nov 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
नकहा ब्लॉक के पतरासी और गुलरीपुरवा में एसआईआर फार्म वितरण और सबमिट करतीं बीएलओ। स्रोत : वोटर
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में भी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 4 नवंबर से चल रहा है। चार दिसंबर तक 28 लाख मतदाताओं का डाटा अपडेट होना है, लेकिन अभियान के 18वें तक दिन मात्र 15 प्रतिशत ही काम हो सका है। अभियान के मात्र 12 दिन और बचे हैं। चंद दिनों में 85 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा करना अफसरों के लिए चुनौती बन गया है।
एसआईआर के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने गंभीरता दिखाते हुए सभी एसडीएम को सख्त निर्देश दिए हैं कि काम में तेजी लाएं। अधिक से अधिक से स्टाल लगाए जाएं, ताकि काम की रफ्तार बढ़े और समय पर पूरा हो सके। अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा है कि एसडीएम खुद ही इसकी निगरानी करेंगे और हर दो घंटों के अंतराल पर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। इधर, जनपद में 28 लाख से अधिक वोटर हैं, जिनके एसआईआर अभियान के तहत प्रपत्र भरवाए जाने के लिए 2903 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफीसर) तैनात हैं।
विज्ञापन
समय कम व काम अधिक होने के चलते जिला प्रशासन ने पांच विभागों के कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी दी है। पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से आंगनबाड़ी, शिक्षा विभाग से रसोइया, जिला पूर्ति विभाग से जुड़े कोटेदार इसमें सहयोग कर रहे हैं। यह सभी कर्मचारी बीएलओ की मदद करेंगे। प्रपत्र बांटने व जमा करने सहित कई कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इतना ही नहीं, सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के ईओ को भी लगाया गया है।
-- -- -- -- -- -- --
एक दिन में दो लाख का लक्ष्य तय
काम में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन ने एक दिन में दो लाख तक प्रपत्र भरवाने व ऑनलाइन कराने का लक्ष्य रखा है। इसमें एसडीएम, बीडीओ, ईओ सहित सभी को लगाया गया है। लक्ष्य पूरा करने व निगरानी के लिए प्रति दो घंटे में रिपोर्ट मांगी जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मोहम्मदी आगे, लखीमपुर तहसील पीछे
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तहसीलवार निगरानी भी की जा रही है। जिले में सबसे अच्छा काम मोहम्मदी तहसील का है, जिसने शनिवार सुबह 10 बजे तक 24 प्रतिशत तक काम कर लिया है। सदर तहसील सबसे पीछे है, जिसका सुबह 10 बजे तक 10 प्रतिशत का आंकड़ा भी पार नहीं हो सका।
-- -- -- -- -- -- -- -
बीएलओ बोले- आ रही हैं दिक्कतें
महेवागंज। एसआईआर अभियान में लगे बीएलओ काफी परेशान नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि लोगों का समय पर न मिलना सहित कई दिक्कतें आ रही हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें महिला बीएलओ को हो रही हैं। इधर, बीएलओ और अधिकारियों के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। ईआरओ और एआरओ के साथ ही बीईओ और बीडीओ को बीएलओ का सहयोग करने के लिए ताकीद किया गया है और सभी की जवाबदेही तय की है। संवाद
-- -
गणना प्रपत्र भरते समय यह रखें सावधानी
-एडीएम में नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गणना प्रपत्र भरते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आधार कार्ड नंबर, जन्मतिथि और मैपिंग सही तरीके से होनी जरूरी है। जो मोबाइल फोन नंबर आधार से लिंक हो, वही फाॅर्म में अंकित करें। अगर एपिक नंबर मालूम हो तो वह भी भरें। अगर कुछ न समझ में आए तो बीएलओ से पूछने के बाद ही भरें।
वर्जन
अब तक 4.50 लाख प्रपत्र भरवाए गए हैं, जो 15 प्रतिशत हैं। लगातार इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। समय तक काम पूरा करा लिया जाएगा।
-नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन