फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   online pashi ki taiyari main juta mahakma

ऑनलाइन पेशी की तैयारी में जुटा जेल महकमा

Sat, 03 Jan 2015 04:13 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 03 Jan 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
online pashi ki taiyari main juta mahakma
जिला कारागार के बंदियों की ऑनलाइन पेशी के लिए जेल प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अगर सबकुछ ठीक रहा तो एक महीने के अंदर बंदी कचहरी के चक्कर काटने के बजाए कारागार की कोठरी से अपने मुकदमों में चल रही प्रक्रिया की जानकारी ले सकेंगे। शासन ने कोर्ट और कारागार के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग कराने के लिए अधिकारियों को 101 सेंटीमीटर की दो एलसीडी, कंप्यूटर समेत तमाम जरूरी उपकरण उपलब्ध करा दिए है। अधिकारियों के मुताबिक ऑनलाइन पेशी के लिए कोर्ट और कारागार दोनों जगहों पर अस्थाई रूप से बड़े हाल की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही जल्द सिस्टम को ऑनलाइन करने के लिए एनआईसी को पत्र भी भेज दिया गया है। बता दें कि वर्ष 2012 से संचालित प्रक्रिया के तहत प्रदेश के 11 महानगरों की जेलों में निरुद्ध बंदियों को ऑनलाइन पेशी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

इसके बाद अब दूसरे चरण में यह व्यवस्था छोटे शहरों की 38 जेलों को ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जेल अधीक्षक एचआर दोहरे ने बताया कि शुरुआती दौर में अभी प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है, कारागार में जल्द ही इसके लिए स्थाई कोठरी बनाई जाएगी। अधीक्षक ने बताया कि एनआईसी को भेजे पत्र पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसमें एक महीने का समय लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed